Ro no D15139/23

अध्ययन भ्रमण से समृद्ध होगा महिला दुग्ध उत्पादकों का अनुभव, जिले में डेयरी विकास को मिलेगी नई दिशा

43 महिला दुग्ध उत्पादक झारखंड के सफल डेयरी मॉडल का करेंगी अध्ययन, आधुनिक तकनीकों और सहकारी व्यवस्था का लेंगी व्यावहारिक प्रशिक्षण

 

धमतरी, 11 जुलाई 2026। जिले में महिला दुग्ध उत्पादकों को आत्मनिर्भर बनाने तथा डेयरी व्यवसाय को अधिक लाभकारी एवं वैज्ञानिक स्वरूप प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहतधमतरी जिले की 43 महिला दुग्ध उत्पादकों को अध्ययन भ्रमण पर झारखंड रवाना किया गया है।

यह भ्रमण राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के माध्यम से आयोजित किया गया है, जहां प्रतिभागी महिलाएं झारखंड में संचालित डेयरी विकास की गतिविधियों, सहकारी दुग्ध संग्रहण प्रणाली, दुग्ध प्रसंस्करण, गुणवत्ता नियंत्रण, मूल्य संवर्धन तथा विपणन व्यवस्था का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगी।

अध्ययन भ्रमण के दौरान महिला दुग्ध उत्पादकों को आधुनिक डेयरी प्रबंधन, पशुओं के वैज्ञानिक पालन-पोषण, संतुलित आहार प्रबंधन, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, दुग्ध संग्रहण एवं शीत श्रृंखला (कोल्ड चेन) प्रणाली सहित डेयरी क्षेत्र में अपनाई जा रही नवीन तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही वे स्वयं सहायता समूहों एवं महिला डेयरी समितियों की कार्यप्रणाली का भी अवलोकन करेंगी, जिससे अपने क्षेत्र में इन सफल मॉडलों को अपनाने की प्रेरणा मिल सके।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि अध्ययन भ्रमण केवल प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि महिलाओं के ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ाने का प्रभावी प्रयास है। उन्होंने कहा कि जब महिला दुग्ध उत्पादक अन्य राज्यों के सफल डेयरी मॉडल को प्रत्यक्ष रूप से देखेंगी और वहां के अनुभवों को समझेंगी, तो वे अपने गांवों में भी बेहतर तकनीकों और नवाचारों को अपनाने के लिए प्रेरित होंगी। इससे दुग्ध उत्पादन की गुणवत्ता और उत्पादकता में वृद्धि होगी तथा महिलाओं की आय बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कृषि एवं उससे जुड़े व्यवसायों को बढ़ावा देने के साथ-साथ डेयरी क्षेत्र में भी निरंतर प्रोत्साहित कर रहा है। अध्ययन भ्रमण से प्राप्त अनुभव जिले में डेयरी विकास को नई गति देंगे तथा महिला दुग्ध उत्पादक आत्मनिर्भरता की दिशा में और अधिक मजबूती से आगे बढ़ सकेंगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि अध्ययन भ्रमण से लौटने के बाद प्रतिभागी महिलाएं अपने अनुभवों को अन्य दुग्ध उत्पादकों के साथ साझा करेंगी। इससे जिले में वैज्ञानिक डेयरी प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादन तथा सहकारी डेयरी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। यह पहल महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ जिले में सतत डेयरी विकास को भी नई दिशा प्रदान करेगी।

  • Related Posts

    खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा छत्तीसगढ़, अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक विकसित होगी पूरी वैल्यू चेन – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक मिनरल्स में आत्मनिर्भरता से मजबूत होगी भारत की आर्थिक और सामरिक शक्ति*   *छत्तीसगढ़ के 5 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की हो रही नीलामी, मुख्यमंत्री ने निवेशकों से…

    Read more

    रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प

    *पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन*   रायपुर, 31 अगस्त 2026/ रायपुर जिले के अटारी गांव स्थित नंदनवन को अब एक नए और आकर्षक स्वरूप में पुनर्विकसित…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात