Ro no D15139/23

ड्राइविंग प्रशिक्षण से बदली 31 युवाओं की राह

*पुनर्वास नीति के तहत मिला कौशल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम*

 

रायपुर, 12 जुलाई 2026/ड्राइविंग प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर स्वरोजगार (सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट) अपनाना आत्मनिर्भर बनने का एक बेहतरीन मार्ग है। विधिवत प्रशिक्षण और वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के बाद, व्यक्तिगत कैब चालक (Ola, Uber), व्यावसायिक परिवहन (ट्रांसपोर्ट/लॉजिस्टिक कंपनियों में ड्राइवर), या अपना खुद का वाहन खरीद कर स्वतंत्र रूप से टैक्सी व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।

 

सुकमा जिले में नक्सल पुनर्वास नीति के तहत युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की पहल सकारात्मक परिणाम दे रही है। इसी कड़ी में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) सुकमा में आयोजित 31 दिवसीय ड्राइविंग प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा हुआ। इस प्रशिक्षण में 31 पुनर्वासित युवाओं ने भाग लेकर रोजगार की नई राह की ओर कदम बढ़ाया।

 

*कौशल के साथ मिला आत्मविश्वास*

 

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक श्री दिलीप साहू ने युवाओं को सुरक्षित और कुशल वाहन संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही वाहन की सामान्य मरम्मत और रखरखाव की तकनीकी जानकारी भी दी गई, ताकि वे भविष्य में नौकरी के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त कर सकें।

 

*प्रमाण-पत्र के साथ नई शुरुआत*

 

प्रशिक्षण पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में व्याख्याता एवं प्रशिक्षण संचालक श्री खुशाल चंद्र केशरवानी ने सभी 31 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर आरसेटी सुकमा के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की उम्मीद साफ दिखाई दी।

 

*रोजगार और सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ते कदम*

 

आरसेटी सुकमा पुनर्वासित युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिला प्रशासन निरंतर कार्य कर रहा है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि ऐसे युवाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें सम्मानजनक जीवन और नई पहचान मिल सके।

 

*शांति और विकास की मजबूत पहल*

 

जिला प्रशासन की यह पहल केवल कौशल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि पुनर्वासित युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, आत्मनिर्भर बनाने और सुकमा में शांति, विकास एवं समावेशी प्रगति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल साबित कर रही है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर युवा अपने जीवन की नई शुरुआत कर सकते हैं।

  • Related Posts

    बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में हुए शामिल*   *चार विकास कार्यों की घोषणा, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से 40 स्थानों…

    Read more

    देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर हो रहा आयोजन – केंद्रीय राज्य खेल मंत्री डॉ.खड़से

    *छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की गूँज पूरे राज्य में ‘चलो रे संगी हॉकी खेलबो’ के रूप में गूँजेगी – उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव*  …

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?