Ro no D15139/23

गुलाब की खुशबू से महकी किसान विकास कुमार की किस्मत

वैज्ञानिक खेती और आधुनिक तकनीक से 8 लाख रुपये का उत्पादन, 3.80 लाख रुपये का शुद्ध लाभ*

 

*संरक्षित खेती ने बदली तस्वीर, प्रगतिशील किसान बने क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणास्रोत*

 

रायपुर, 15 जुलाई 2026/ कृषि में नवाचार और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर सीमित भूमि से भी बेहतर आय अर्जित की जा सकती है। बस्तर जिले के कालीपुर ग्राम के प्रगतिशील किसान श्री विकास कुमार श्रीवास्तव ने इसकी मिसाल पेश करते हुए गुलाब की वैज्ञानिक खेती से उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी मेहनत, दूरदर्शिता और आधुनिक कृषि पद्धतियों ने न केवल उनकी आय में वृद्धि की है, बल्कि वे क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा का केंद्र बन गए हैं।

 

श्री विकास कुमार श्रीवास्तव ने अपने 8,000 वर्गमीटर क्षेत्र में संरक्षित वातावरण (प्रोटेक्टेड कल्टीवेशन) के तहत व्यावसायिक स्तर पर गुलाब की खेती शुरू की। उन्होंने सिंचाई, संतुलित पोषण प्रबंधन और उन्नत फसल संरक्षण तकनीकों का वैज्ञानिक तरीके से उपयोग किया, जिससे उनकी फसल में उत्कृष्ट गुणवत्ता और रिकॉर्ड उत्पादन प्राप्त हुआ।

 

*1.60 लाख गुलाब के डंठलों का उत्पादन, बाजार से मिला शानदार लाभ*

वैज्ञानिक खेती के परिणामस्वरूप उनके खेत से लगभग 1 लाख 60 हजार गुलाब के डंठलों का उत्पादन हुआ। बाजार में गुलाब की लगातार अच्छी मांग रहने के कारण उन्हें इस उत्पादन से लगभग 8 लाख रुपये का मूल्य प्राप्त हुआ। खेती में कुल 4 लाख 20 हजार रुपए की लागत आने के बाद उन्हें करीब 3 लाख 80 हजार रुपए का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ।

 

*पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर उद्यानिकी बनी आय का मजबूत माध्यम*

श्री विकास कुमार की सफलता यह दर्शाती है कि यदि किसान पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाएं, तो कम क्षेत्रफल में भी अधिक उत्पादन और बेहतर आय प्राप्त की जा सकती है। विशेष रूप से उद्यानिकी फसलों की व्यावसायिक खेती किसानों के लिए आय बढ़ाने का प्रभावी विकल्प बन रही है।

 

*अन्य किसानों के लिए बने प्रेरणा स्रोत*

गुलाब की सफल खेती ने श्री विकास कुमार श्रीवास्तव को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया है। उनकी सफलता से प्रेरित होकर आसपास के कई किसान भी संरक्षित खेती और उच्च मूल्य वाली उद्यानिकी फसलों की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। यह सफलता आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाने की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना बनी कुमारी बाई के लिए मुश्किल घड़ी में सहारा

      – पति के निधन के बाद कुमारी बाई को मिली 2 लाख रूपए की बीमा सहायता राशि राजनांदगांव 28 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना विपरीत परिस्थितियों में…

    Read more

    कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली नारायणपुर के  सैनू की किस्मत

      ​रायपुर, 28 अक्टूबर 2026/ अब बारिश की बूंदों का डर नहीं, बल्कि सिर पर एक सुरक्षित छत का सुकून है। यह कहानी है छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ