Ro no D15139/23

सुदूर वनांचल में जिला पंचायत अध्यक्ष की जनचौपाल

*हिरोली, कड़मपाल और मदाड़ी में ग्रामीणों से सीधा संवाद, मौके पर ही समस्याओं के समाधान की पहल*

 

*दिव्यांगों, बुजुर्गों और जरूरतमंदों को मिली त्वरित राहत*

 

रायपुर, 16 जुलाई 2026/ सुदूर वनांचल में ‘जिला पंचायत अध्यक्ष की जनचौपाल’ एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है。यह आयोजन स्थानीय विकास, बुनियादी सुविधाओं (जैसे- सड़क, पानी, बिजली) और निवासियों की शिकायतों के समाधान के लिए सीधा संवाद स्थापित करता है । पेंशन, राशन, जाति प्रमाण पत्र, और मजदूरी भुगतान जैसी समस्याओं का समाधान मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करके किया जाता है।

 

दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी ने जनप्रतिनिधियों के साथ दंतेवाड़ा जिले के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम पंचायत हिरोली, कड़मपाल और मदाड़ी का दौरा किया। उन्होंने गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और जरूरतें जिला पंचायत अध्यक्ष के सामने रखीं। कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई कराकर ग्रामीणों को त्वरित राहत दी गई। श्री मुड़ामी ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की प्राथमिकता है।

 

*दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू*

 

ग्रामीणों से चर्चा के दौरान कई दिव्यांगजनों ने बताया कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग और समाज कल्याण विभाग की टीम ने दिव्यांगजनों को जिला अस्पताल पहुंचाकर दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू की। इससे उन्हें सामाजिक सुरक्षा और अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने का रास्ता आसान हुआ।

 

*दिव्यांग बालक का सक्षम विद्यालय जावंगा में कराया गया प्रवेश*

 

दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष के ग्राम दौरे के दौरान दिव्यांग बालक विनय कुमार की शिक्षा का विषय भी सामने आया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल शिक्षा विभाग को उसके प्रवेश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके बाद शिक्षा विभाग ने दिव्यांग बालक विनय कुमार का सक्षम विद्यालय, जावंगा में प्रवेश सुनिश्चित कराया।

 

*बुजुर्ग महिला का घर पहुंचकर कराया ई-केवाईसी*

 

ग्राम पंचायत कड़मपाल में जिला पंचायत अध्यक्ष ने चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्ग महिला श्रीमती बोदे से मुलाकात की। इस दौरान पता चला कि ई-केवाईसी नहीं होने के कारण उन्हें महतारी वंदन योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। श्री मुड़ामी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर बुजुर्ग महिला का ई-केवाईसी कराया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब उनके लिए शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का रास्ता खुल गया है।

 

*ग्रामीणों की मांगों पर प्राथमिकता से कार्रवाई के निर्देश*

 

ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, राशन और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं और मांगें रखीं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुंजाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री सुकालू मुड़ामी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री सुमित भदौरिया, श्री विजय सोरी, सरपंच श्री राजू सहित क्षेत्र के विभिन्न सरपंच, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की कला प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, केंद्रीय मंत्री  गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय और सारंगढ़ के घनश्याम साहू को किया सम्मानित

      नई दिल्ली में आयोजित संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला राष्ट्रीय सम्मान *पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री…

    Read more

    नवरात्रि पर उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने पिपरिया में विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के पंडालों में पहुंचकर की पूजा-अर्चना

      मां दुर्गा के दर्शन कर माता के जसगीतों में हुए शामिल, श्रद्धालुओं के साथ बजाए मंजीरे रायपुर, 20 अक्टूबर 2026/ नवरात्रि की महाअष्टमी के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?