Ro no D15139/23

नगर निगम द्वारा मानसून के मद्देनजर जनसुविधाओं के लिए किए जा रहे कार्यों में आई तेजी

 

राजनांदगांव 18 जुलाई 2026। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा मानसून के दौरान नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, जल निकासी, सड़क मरम्मत, उद्यानों के संरक्षण, स्ट्रीट लाइट सुधार तथा अतिक्रमण नियंत्रण सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। निगम द्वारा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करते हुए आवश्यक स्थानों पर सुधारात्मक कार्रवाई की जा रही है।

*पेयजल व्यवस्था सुदृढ़, जल गुणवत्ता पर विशेष निगरानी*

नगर निगम द्वारा बारिश के दौरान नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल शोधन संयंत्र में फिल्टर प्लांट एवं फिल्टर बेड का सुधार कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जल शोधन हेतु प्रतिदिन लगभग 10 टन फिटकरी का उपयोग किया जा रहा है तथा फिटकरी सहित आवश्यक सामग्री का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है। प्रारंभिक अतिवृष्टि के दौरान शिवनाथ नदी के मटमैले पानी से उत्पन्न तकनीकी समस्या का समाधान कर लिया गया है और वर्तमान में शहर में स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति की जा रही है। अनुपम नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में इंटर कनेक्शन के माध्यम से जलापूर्ति व्यवस्था भी सुदृढ़ की गई है।

*जल निकासी एवं स्वच्छता अभियान निरंतर जारी*

शहर के प्रमुख नालों एवं नालियों की नियमित सफाई कराई जा रही है। फ्लाईओवर के नीचे जाम नालियों, नंदई चौक सहित जलभराव वाले क्षेत्रों की जेसीबी से विशेष सफाई कराई गई है। नालों से निकले गीले कचरे को पानी सूखने के बाद जेसीबी एवं टिप्पर की सहायता से तत्काल उठाकर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित किया जा रहा है। डोंगरगांव रोड, खैरागढ़ रोड तथा दिग्विजय कॉलेज के पीछे अस्थायी कचरा संग्रहण स्थलों से नियमित रूप से कचरा उठाकर सफाई सुनिश्चित की जा रही है।

*अंडरब्रिज एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष व्यवस्था*

अंडरब्रिज में जलभराव रोकने के लिए स्थापित पंप हाऊस से नियमित रूप से पानी निकासी की जा रही है। आवश्यकता पडऩे पर अतिरिक्त पंप संचालित कर जलभराव की स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा रहा है। निजी प्लाटों में जलभराव की शिकायत मिलने पर अस्थायी नालियां बनाकर पानी की निकासी कराई जा रही है।

*सड़कों की मरम्मत एवं गणेश पर्व पूर्व विशेष अभियान*

बारिश एवं आगामी गणेश पर्व को ध्यान में रखते हुए शहर की सड़कों पर पेचवर्क का कार्य विभागीय प्रक्रिया के तहत कराया जा रहा है। बस स्टैंड सहित आवश्यक स्थानों पर गड्ढों की मरम्मत की जाएगी, जिससे नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

*स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में निरंतर सुधार*

नगर निगम द्वारा दिन के समय जलने वाली स्ट्रीट लाइटों की पहचान कर विद्युत मंडल को सूची उपलब्ध कराई गई है। आंधी-बारिश से प्रभावित क्षेत्रों की स्ट्रीट लाइटों का लगातार सुधार किया जा रहा है। फरहद चौक एवं डोंगरगांव रोड की बंद स्ट्रीट लाइटों को सुधार लिया गया है। जीई रोड स्थित हाईमास्ट लाइट तथा रोप वायर क्षतिग्रस्त होने से प्रभावित प्रकाश व्यवस्था के सुधार के लिए आवश्यक तकनीकी कार्रवाई की जा रही है।

*हरित शहर अभियान को मिलेगी गति*

अच्छी वर्षा के बाद शहर के डिवाइडरों एवं अन्य सुरक्षित स्थलों पर व्यापक पौधरोपण किया जाएगा। इसके लिए उपयुक्त स्थलों का चयन किया जा रहा है, जिससे शहर का हरित आवरण बढ़ाया जा सके।

*उद्यानों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान*

नगर निगम द्वारा बजट प्रावधान के अनुसार शहर के सभी उद्यानों के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। कलेक्ट्रेट उद्यान सहित अन्य उद्यानों के मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाएंगे।

*शिकायतों का त्वरित निराकरण*

वार्ड क्रमांक 42 शीतला मंदिर के पास क्षतिग्रस्त नाली की मरम्मत के निर्देश जारी किए गए हैं। कंचनबाग टंकी के समीप वाल्व परीक्षण कार्य पूर्ण होने के बाद खुदाई वाले स्थान को पुन: भरा जा रहा है। शीतला तालाब में गंदे पानी के प्रवेश को रोकने के लिए वैकल्पिक नाली निर्माण की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई है।

*अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण पर सख्ती*

जनता कॉलोनी लखोली सहित विभिन्न क्षेत्रों में सड़क पर अतिक्रमण एवं बिना अनुमति निर्माण करने वालों को नोटिस जारी किए गए हैं। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। यातायात विभाग एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने तथा यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध नियमित अभियान संचालित किया जा रहा है।

*आवारा मवेशियों एवं श्वानों पर नियंत्रण*

नगर निगम द्वारा प्रतिदिन मवेशी पकडऩे का अभियान संचालित कर कांजी हाऊस में रखा जा रहा है। रात्रिकालीन मवेशी हटाओ अभियान भी जारी है। वहीं लावारिस एवं आक्रामक श्वानों की शिकायत मिलने पर डॉग कैचर टीम तत्काल कार्रवाई कर रही है तथा श्वानों का नसबंदी कार्यक्रम भी नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है।

**सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा*

रानी सागर तालाब की रेलिंग चोरी होने की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है तथा रात्रि गश्त बढ़ाने का अनुरोध किया गया है।

*गंज चौक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार की तैयारी*

गंज चौक स्थित पुराने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में जल निकासी एवं मरम्मत कार्य के लिए महापौर द्वारा स्थल निरीक्षण कर आवश्यक एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। मरम्मत के बाद कॉम्प्लेक्स को व्यवस्थित रूप से उपयोग में लाया जाएगा।

*मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की दुकानों का सुव्यवस्थित संचालन*

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत निर्मित दुकानों के आबंटियों को अनुबंध एवं संचालन सुनिश्चित करने हेतु नोटिस जारी किए गए हैं। अनुबंध नहीं कराने की स्थिति में नियमानुसार आबंटन निरस्त कर पुन: आबंटन की कार्रवाई की जाएगी। शेष रिक्त दुकानों के आबंटन की प्रक्रिया भी जारी है।
नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा मानसून के दौरान नागरिक सुविधाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। निगम का लक्ष्य शहरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

  • Related Posts

    किसान अपना रहे ढैंचा की हरित खाद तकनीक, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता होगी कम, भूमि की उर्वरता बढ़ाने की दिशा में पहल

      अम्बिकापुर 18 जुलाई 2026/  खरीफ मौसम में भूमि की उर्वरता बनाए रखने तथा रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा किसानों को हरित…

    Read more

    मेरा युवा भारत जशपुर द्वारा नशा मुक्ति केंद्र में ईएलपी का सफल आयोजन

      जशपुरनगर, 18 जुलाई 2026/ मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज) जशपुर द्वारा जिला प्रशासन जशपुर के समाज कल्याण विभाग के समन्वय तथा ग्राम विकास समिति द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र, जशपुरनगर…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण