Ro no D15139/23

सफलता की कहानी ‘छू लो आसमान’ बालूद ने रचा सफलता का नया इतिहास, नीट-2026 में 9 विद्यार्थियों ने हासिल किए 350 से अधिक अंक, शासकीय मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की राह हुई आसान

 

रायपुर, 19 जुलाई 2026/दंतेवाड़ा के बालूद स्थित ‘छू लो आसमान’ (बालक आवासीय नीट कोचिंग सेंटर) के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार सफलता हासिल की है। इस संस्था के लगभग 9 से अधिक छात्र-छात्राओं का चयन सरकारी मेडिकल कॉलेजों (MBBS) में प्रवेश लेने का अवसर प्राप्त हुआ है।

*एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश की राह हुआ आसान*

दंतेवाड़ा जिले के आवासीय कोचिंग संस्थान ‘छू लो आसमान’ बालूद ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-2026 में शानदार सफलता हासिल की है। संस्थान के 9 विद्यार्थियों ने 350 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इन विद्यार्थियों के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश की राह अब आसान हो गई है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान में उपलब्ध अनुशासित एवं लक्ष्य आधारित शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। इस सफलता से विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, शिक्षकों और पूरे दंतेवाड़ा जिले में खुशी का माहौल है।

*अधिकारियों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को दी बधाई*

इस शानदार सफलता के बाद जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक ‘छू लो आसमान’ बालूद पहुंचे। उन्होंने सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों और संस्थान प्रबंधन को बधाई दी। अधिकारियों ने संस्थान के नोडल अधिकारी, अधीक्षक और शिक्षकों का गुलदस्ता, डायरी और पेन भेंट कर सम्मान किया।

*मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने प्रोत्साहित करें*

अधिकारियों ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर उनकी सफलता के बारे में जानकारी ली और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराकर सफलता का उत्सव मनाया गया।

*मेहनत, मार्गदर्शन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण बना सफलता का आधार*

अधिकारियों ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। संस्थान में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुकूल वातावरण, नियमित अध्ययन और लक्ष्य आधारित मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है।

*सपनों को पूरा करने के लिए नई दिशा और मजबूत मंच मिला*

‘छू लो आसमान’ जैसे संस्थानों के माध्यम से दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के अवसर मिल रहे हैं। इससे जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए नई दिशा और मजबूत मंच मिल रहा है।

*दंतेवाड़ा के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा*

नीट-2026 में ‘छू लो आसमान’ बालूद के 9 विद्यार्थियों की सफलता ने यह साबित किया है कि उचित मार्गदर्शन, बेहतर अवसर और दृढ़ संकल्प के साथ दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

*दंतेवाड़ा जिले के विद्यार्थियों के लिए बने प्रेरणा का स्रोत*

यह उपलब्धि दंतेवाड़ा जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है। संस्थान के शिक्षकों और प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में ‘छू लो आसमान’ से और अधिक विद्यार्थी चिकित्सा सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

  • Related Posts

    दो दिन पहले ट्रैक्टर से सुकमा पहुंचे ग्रामीण, दो दिन बाद बाइक से गांव पहुंचे कलेक्टर-सीईओ

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप मेटागुड़ा में लगी चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं पर मौके पर हुई त्वरित कार्रवाई*   *जमीन पर बैठकर कलेक्टर श्री अमित कुमार ने सुनी ग्रामीणों…

    Read more

    कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन

    शिक्षा में आधुनिक सुविधाओं के साथ नवाचार और स्टार्टअप की सोच विकसित करने पर दिया जोर*   रायपुर, 5 सितंबर 2026/ शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग