
अम्बिकापुर 20 जुलाई 2026/ समग्र शिक्षा (शिक्षा विभाग), जिला सरगुजा द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन 21 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे से पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम, अम्बिकापुर में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरगुजा संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री चिंतामणि महाराज करेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक लुण्ड्रा श्री प्रबोध मिंज, विधायक सीतापुर श्री रामकुमार टोप्पो, गृह निर्माण मंडल छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष श्री राम किशुन सिंह, जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत सरगुजा के उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव तथा नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के सभापति श्री हरमिन्दर सिंह टिन्नी उपस्थित रहेंगे।








