Ro no D15139/23

अंबिकापुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया सोनोग्राफी सेंटर का शुभारंभ

 

अम्बिकापुर 20 जुलाई 2026/  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री   राजेश अग्रवाल ने सोमवार को अंबिकापुर स्थित एक निजी संस्थान के नवीन सोनोग्राफी सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र से जुड़े सभी चिकित्सकों, प्रबंधन एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह केंद्र क्षेत्रवासियों को आधुनिक, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ होना किसी भी समाज के समग्र विकास का महत्वपूर्ण आधार है। आधुनिक तकनीकों से युक्त जांच सुविधाएं समय पर रोगों की पहचान और प्रभावी उपचार में अत्यंत सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर में इस आधुनिक सोनोग्राफी केंद्र के प्रारंभ होने से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य जांच के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके निकट ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सरकारी प्रयासों के साथ-साथ निजी क्षेत्र की सकारात्मक भागीदारी भी स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान देती है। ऐसे आधुनिक चिकित्सा केंद्र क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा, ष्मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह सोनोग्राफी केंद्र क्षेत्रवासियों को आधुनिक, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। यह केंद्र जनसामान्य के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा और समय पर बेहतर जांच के माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

श्री राजेश अग्रवाल ने संस्थान के चिकित्सकों एवं समस्त स्टाफ से सेवा, संवेदनशीलता और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह करते हुए कहा कि चिकित्सा सेवा केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह केंद्र मरीजों का विश्वास जीतते हुए क्षेत्र में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं का नया मानक स्थापित करेगा।

कार्यक्रम में चिकित्सकगण, संस्थान के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव एवं अंबिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सक्षम योजना से बिंदिया को मिला आर्थिक संबल, किराना दुकान से बनीं आत्मनिर्भर

      पति के निधन के बाद कठिन परिस्थितियों से जूझ रहीं बिंदिया अब अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार का कर रहीं भरण-पोषण “महिलाओं को सशक्त बनाने वाली सक्षम योजना…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में सिकल सेल के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण

    जशपुरनगर 04 सितंबर 2026/ जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के सहयोग से दिनांक 03/09/2026 (गुरुवार) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में सिकल सेल संगवारी टीम द्वारा स्वास्थ्यकर्मियों हेतु…

    Read more

    NATIONAL

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप