Ro no D15139/23

NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं के भविष्य को लेकर दिए गए बयान के कुछ ही देर बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर रिएक्शन दिया. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश के युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान मोदी सरकार ने पहुंचाया है और शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद होने दिया. वहीं कांग्रेस ने भी दावा किया कि प्रधानमंत्री इस पूरे मुद्दे पर दबाव में हैं.

इससे कुछ देर पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य और उनका हित सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि जो लोग छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेंगे, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

राहुल गांधी ने कहा- छात्रों की 3 मांग है

राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान मोदी सरकार ने पहुंचाया है. राहुल का आरोप है कि सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बिगड़ने दिया और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि उन्हें बचाया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि छात्र अपनी मांगों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की तीन मुख्य मांगें हैं… केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाए, छात्रों से माफी मांगी जाए और प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कार्रवाई करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं.

संसद में खड़े होकर गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने का साहस नहीं पीएम में : जयराम रमेश

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनमें संसद में खड़े होकर गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने का साहस नहीं है. उन्होंने कहा कि पहले के प्रधानमंत्री जरूरत पड़ने पर संसद में जवाब देते थे, लेकिन मोदी ऐसा नहीं कर रहे हैं. जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने छात्रों के मुद्दे पर सोशल मीडिया पर पोस्ट तो किया, लेकिन इससे यह साफ दिखता है कि वह लगातार बढ़ रहे छात्र आंदोलन के दबाव में हैं. कांग्रेस नेता ने दावा किया कि प्रधानमंत्री इस पूरे मामले को लेकर परेशान और असहज नजर आ रहे हैं. उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा कि वोट चोरी, सीट चोरी, चंदा चोरी, परीक्षा प्रश्नपत्र चोरी’ – यह सूची लगातार लंबी होती जा रही है.

  • Related Posts

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

        डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के क्षेत्र में सक्रिय एक स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार, कवि, साहित्यकार एवं सामाजिक विचारक हैं। विगत दो दशकों से…

    Read more

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    Cyber Crime News: आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) में साइबर क्राइम के मामलों में अचानक तेजी आ गयी है. पहले औसतन हर महीने 8 केस दर्ज होते थे. सितंबर के…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु