Ro no D15139/23

US ने भारत पर लगाया 10% ‘फोर्स्ड लेबर’ टैरिफ, सेक्शन 301 जांच के बाद लिया फैसला

US Forced Labour Tariff on India :फोर्स्ड लेबर जांच के बाद भारत पर 10% टैरिफ अमेरिका ने गुरुवार को भारत से आने वाले सामान पर 10% का नया टैरिफ लगाने का ऐलान किया. यह फैसला सेक्शन 301 के तहत कई महीनों तक चली जांच के बाद लिया गया है. शुरुआत में भारत पर 12.5% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव था, लेकिन अंतिम फैसला 10% पर हुआ. इसी दर पर पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और कई एशियाई व लैटिन अमेरिकी देशों को भी रखा गया है. अमेरिका ने कुल 60 देशों पर यह टैरिफ लगाया है. इन देशों पर आरोप है कि उन्होंने जबरन मजदूरी से बने सामान के आयात को रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए. नया टैरिफ फरवरी में लगाए गए अस्थायी 10% वैश्विक शुल्क की जगह लेगा.

क्या है सेक्शन 301 और क्यों हुई कार्रवाई?

अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जैमीसन ग्रीर ने कहा कि यह कदम ह्यूमन राइट्स की रक्षा और निष्पक्ष व्यापार को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है. सेक्शन 301, अमेरिकी ट्रेड एक्ट 1974 का एक प्रावधान है, जिसके तहत अमेरिका उन देशों पर व्यापारिक कार्रवाई कर सकता है, जिन पर अनुचित या भेदभावपूर्ण व्यापारिक गतिविधियों का आरोप हो. ट्रंप प्रशासन ने मार्च में फोर्स्ड लेबर और अतिरिक्त मैन्युफैक्चरिंग क्षमता से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में भारत के खिलाफ जांच शुरू की थी. इनमें से फोर्स्ड लेबर वाली जांच पूरी हो चुकी है, जबकि अतिरिक्त उत्पादन क्षमता से जुड़ी जांच अभी भी जारी है.

भारत ने रखा अपना पक्ष, व्यापार समझौते पर भी बातचीत जारी

जांच के दौरान भारत सरकार और उद्योग संगठनों ने कहा था कि देश में जबरन मजदूरी पर रोक लगाने के लिए संविधान समेत कई कानूनी प्रावधान पहले से मौजूद हैं. इस बीच भारत और अमेरिका के बीच व्यापक व्यापार समझौते को लेकर भी बातचीत जारी है. फरवरी में दोनों देशों ने एक ढांचे पर सहमति बनाई थी, जिसके तहत भारतीय निर्यात पर कुल टैरिफ 50% से घटाकर 18% करने की बात हुई थी. इसके बदले भारत ने अगले पांच वर्षों में अमेरिका से 500 अरब डॉलर के सामान खरीदने और अमेरिकी उत्पादों को अधिक बाजार पहुंच देने का प्रस्ताव रखा था.

दूसरी जांच बनी भारत की चिंता, निर्यात पर पड़ सकता है असर

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में कहा था कि 18% टैरिफ भारत के लिए प्रतिस्पर्धी बढ़त दे सकता है. हालांकि, बाद में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन के वैश्विक रेसिप्रोकल टैरिफ को रद्द कर दिया, जिससे इस व्यवस्था को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई. भारत की सबसे बड़ी चिंता यह है कि उस पर सेक्शन 301 के तहत दो अलग-अलग जांच चल रही हैं, जबकि पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे कई प्रतिस्पर्धी देशों पर केवल फोर्स्ड लेबर वाली जांच है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इन देशों पर कुल टैरिफ भारत से कम रहा, तो अमेरिकी बाजार में भारतीय निर्यातकों की प्रतिस्पर्धा प्रभावित हो सकती है. ट्रेड विशेषज्ञ मार्क लिंस्कॉट के मुताबिक, भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते की शर्तों पर काफी हद तक सहमति बन चुकी है, लेकिन भारत चाहता है कि उसे दूसरे प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले स्पष्ट रूप से बेहतर टैरिफ का लाभ मिले.

  • Related Posts

    जशपुर में 2 नवंबर को मनाया जाएगा राज्योत्सव 2026 रणजीता स्टेडियम में लगेगी विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की प्रदर्शनी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल होंगे मुख्य अतिथि

     सशक्त नारी, युवा उड़ान’ होगी इस वर्ष राज्योत्सव की मुख्य थीम कलेक्टर रोहित व्यास ने वर्चुअल बैठक लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जशपुरनगर 30 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना…

    Read more

    80 साल की उम्र में लूला दा सिल्वा चौथी बार चुने गए ब्राजील के राष्ट्रपति, 2002 में पहली बार बने थे प्रेसिडेंट

    4 अक्टूबर को हुए पहले दौर के चुनाव में फ्लावियो बोल्सोनारो 47.03 प्रतिशत वोट के साथ पहले स्थान पर रहे थे, जबकि लूला दा सिल्वा को 45.16 प्रतिशत वोट मिले…

    Read more

    NATIONAL

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

    Cyclone Murasu Live: आंध्र के तट से टकराया चक्रवात ‘मुरासु’, 6 जिलों में रेड अलर्ट, 120 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

    Cyclone Murasu Live: आंध्र के तट से टकराया चक्रवात ‘मुरासु’, 6 जिलों में रेड अलर्ट, 120 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

    11 अभ्यर्थियों से एडवांस में वसूले एक करोड़, लैपटॉप मे मिली थी 24 अभ्यर्थियों की सूची, जिनमें से 11 हुए सफल

    11 अभ्यर्थियों से एडवांस में वसूले एक करोड़, लैपटॉप मे मिली थी 24 अभ्यर्थियों की सूची, जिनमें से 11 हुए सफल

    भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अखिलेश यादव ने CM योगी से पूछा, 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने का आंकड़ा कहां से आया?

    अखिलेश यादव ने CM योगी से पूछा, 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने का आंकड़ा कहां से आया?