Ro no D15139/23

पीएम सूर्य घर योजना से राजेंद्र कुमार साहू बने ऊर्जा आत्मनिर्भर

*छत पर लगवाया 3 KWp सोलर प्लांट, अब हर महीने होगी बिजली बिल में भारी बचत*

 

रायपुर , 27 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना’ लोगों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने और बिजली बिल से राहत दिलाने की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। इसी योजना का लाभ उठाते हुए खैरागढ़ के शिव मंदिर रोड निवासी राजेंद्र कुमार साहू ने अपने घर की छत पर 3 KWp क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कराया है। जुलाई माह में प्लांट स्थापित होने के बाद अब उन्हें हर महीने बिजली बिल में बड़ी बचत का लाभ मिलेगा।

सोलर प्लांट लगने से पहले राजेंद्र साहू के घर का औसत बिजली बिल लगभग ₹1,300 प्रति माह आता था, जबकि गर्मियों में यह बढ़कर ₹2,000 से ₹3,000 तक पहुंच जाता था। अब सोलर प्लांट चालू होने के बाद उनका बिजली बिल लगभग शून्य या केवल न्यूनतम फिक्स्ड चार्ज तक सीमित रहने की संभावना है।

3 KWp क्षमता का सोलर प्लांट प्रतिमाह औसतन 300 से 360 यूनिट बिजली का उत्पादन करेगा। इससे पहले बिजली बिल पर होने वाला लगभग ₹1,300 प्रति माह का खर्च बचेगा। इस प्रकार उन्हें सालाना लगभग ₹15,000 से ₹18,000 तक की सीधी आर्थिक बचत होगी।

राजेंद्र साहू को पीएम सूर्य घर योजना के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा ₹1,08,000 की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में प्राप्त हुई। इस सब्सिडी से सोलर प्लांट की स्थापना लागत में उल्लेखनीय कमी आई और योजना का लाभ लेना आसान हो गया।

यदि सोलर प्लांट से उत्पादित बिजली का पूरा उपयोग घर में नहीं हो पाता है, तो अतिरिक्त बिजली नेट मीटरिंग के माध्यम से विद्युत ग्रिड में चली जाएगी। इसके बदले बिजली विभाग द्वारा आगामी बिलों में क्रेडिट अथवा समायोजन का लाभ मिलेगा, जिससे उपभोक्ता की बचत और अधिक बढ़ेगी। सौर ऊर्जा के उपयोग से पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम होती है, जिससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आती है। यह स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।

राजेंद्र साहू ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि “पीएम सूर्य घर योजना का लाभ उठाकर सभी नागरिक अपनी छतों पर सोलर प्लांट लगवाएं। इससे बिजली बिल में बड़ी बचत होगी, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और हर परिवार ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकेगा।”

  • Related Posts

    पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    पत्रिका जज़्बा पुलिस अवार्ड्स-2026 में मुख्यमंत्री श्री साय ने उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित*   *नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक विजय में पुलिस जवानों के अदम्य साहस और…

    Read more

    स्वास्थ्य शिक्षक पदों पर पदोन्नति हेतु अंतिम चयन व प्रतीक्षा सूची जारी

      अम्बिकापुर 28 जुलाई 2026/ कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें, सरगुजा संभाग द्वारा स्वास्थ्य शिक्षक (हेल्थ एजुकेटर) और सेनेटोरियन-कम-हेल्थ एजुकेटर के पद पर पदोन्नति के लिए अंतिम चयन एवं अंतिम…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends