Ro no D15139/23

‘रामायण’ का डबल धमाका 30 जुलाई को आएगा ट्रेलर, रिलीज से पहले 75 करोड़ रुपये की म्यूजिक डील

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर मेकर्स ने बड़ा ऐलान किया है. फिल्म का ट्रेलर 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे रिलीज किया जाएगा. इस समय को ब्रह्म मुहूर्त माना जाता है, इसलिए मेकर्स ने इसी शुभ समय को ट्रेलर लॉन्च के लिए चुना है. सोशल मीडिया पर जारी किए गए पोस्टर के जरिए इस खबर की जानकारी दी गई. पोस्ट सामने आते ही फैंस ने इसे खूब शेयर किया और फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की.

Ramayana Trailer Update: पहले बदली गई थी ट्रेलर की डेट

शुरुआत में फिल्म का ट्रेलर पहले रिलीज होने वाला था, लेकिन बाद में इसकी लॉन्च डेट बदल दी गई. इस बीच ट्रेलर की कुछ झलकियां अलग-अलग प्रीव्यू इवेंट्स के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं. इसके बाद मेकर्स ने लीक वीडियो हटाने के लिए जरूरी कदम भी उठाए.

Ramayana Music Deal: रिलीज से पहले 75 करोड़ रुपये में बिके म्यूजिक राइट्स

फिल्म ने रिलीज से पहले ही एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टी-सीरीज ने ‘रामायण’ के दोनों पार्ट्स के म्यूजिक राइट्स 75 करोड़ रुपये में अपने नाम कर लिए हैं. यह डील भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी म्यूजिक डील्स में गिनी जा रही है. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस डील के लिए कई बड़ी म्यूजिक कंपनियों के बीच मुकाबला था. आखिर में टी-सीरीज ने दोनों फिल्मों के म्यूजिक राइट्स हासिल कर लिए. बताया जा रहा है कि कंपनी ने इसके लिए 75 करोड़ रुपये का एडवांस भी दिया है.

Ramayana Music Update: संगीत को लेकर बढ़ी उम्मीदें

‘रामायण’ का संगीत पहले से ही चर्चा में है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि ए.आर. रहमान और हैंस जिमर पहली बार किसी भारतीय फिल्म के लिए साथ काम कर रहे हैं. दोनों दिग्गज संगीतकारों की जोड़ी से दर्शकों को शानदार और भव्य म्यूजिक की उम्मीद है.

Ramayana Star Cast: दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं. इनके अलावा सनी देओल, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर और रकुल प्रीत सिंह भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा.

  • Related Posts

    Govinda के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं रुमर्ड गर्लफ्रेंड, लौटते समय माथे पर दिखा सिंदूर, क्या दोनों ने कर ली शादी?

    बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ यानी गोविंदा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में वह अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार…

    Read more

    वेस्टइंडीज सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानें टीम इंडिया में किसकी लगी लॉटरी?

    India ODI Squad: वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. BCCI ने बुधवार, 16 सितंबर को 15 सदस्यीय टीम…

    Read more

    NATIONAL

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम