Ro no D15139/23

वेस्टइंडीज सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानें टीम इंडिया में किसकी लगी लॉटरी?

India ODI Squad: वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. BCCI ने बुधवार, 16 सितंबर को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई. टीम की कमान एक बार फिर शुभमन गिल के हाथों में है, जबकि केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है. रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी ODI टीम में वापसी हुई है.

8 खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी

इंग्लैंड के खिलाफ पिछली ODI सीरीज वाली टीम से इस बार कुल 8 खिलाड़ी बाहर हैं. इनमें ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह एशियन गेम्स की वजह से ODI चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं. वहीं हर्ष दुबे और प्रिंस यादव को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है. यानी पिछली ODI टीम के इन 8 खिलाड़ियों की जगह नए संयोजन के साथ टीम तैयार की गई है.

6 खिलाड़ियों की हुई वापसी

के लिए रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज और ध्रुव जुरेल की ODI टीम में वापसी हुई है. ये सभी इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे. खास बात यह है कि नीतीश कुमार रेड्डी को पहले एशियन गेम्स की टीम में चुना गया था, लेकिन अब उन्हें उस टीम से हटाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में शामिल किया गया है.

 

2 खिलाड़ियों की लगी लॉटरी

इस टीम में पहली बार नमन धीर और आकिब नबी को शामिल किया गया है. पहली बार दोनों को वनडे टीम में जगह मिली है. यानी   के खिलाफ सीरीज में दोनों के पास भारत के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय ODI डेब्यू करने का मौका रहेगा. नमन धीर ऑलराउंड विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किए गए हैं, जबकि आकिब नबी तेज गेंदबाजी विकल्प देते हैं. दोनों के लिए यह चयन घरेलू क्रिकेट और हालिया प्रदर्शन के बाद बड़ा मौका है.

इन 7 खिलाड़ियों की जगह बरकरार

इंग्लैंड के खिलाफ ODI टीम में शामिल सात खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भी अपनी जगह बचाए रखी है. इनमें शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, गूर्नूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, केएल राहुल और कुलदीप यादव शामिल हैं. इनमें से कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम में बरकरार रखा है.

श्रेयस अय्यर की भी भूमिका साफ

श्रेयस अय्यर  के खिलाफ ODI सीरीज में नहीं खेलेंगे. वह एशियन गेम्स में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. इसके बाद वह 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में वापसी करेंगे.

भारत की ODI टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गूर्नूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर.

भारत vs वेस्टइंडीज ODI सीरीज 2026 का शेड्यूल

मैचतारीखस्थानसमय
पहला ODI27 सितंबर 2026तिरुवनंतपुरम2:00 PM
दूसरा ODI30 सितंबर 2026गुवाहाटी2:00 PM
तीसरा ODI3 अक्टूबर 2026न्यू चंडीगढ़2:00 PM
  • Related Posts

    25 लाख और नौकरी… फिर भी सब्जी बेचना चाहते हैं बिहार के पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार, जानिए क्या है लक्ष्य

    Jhandu Kumar Para Powerlifter: ग्लासगो   में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाले बिहार के पैरा पावरलिफ्टर  अब एशियन गेम्स की तैयारी में जुटे हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक…

    Read more

    साउथ जोन का 7वां विकेट गिरा, मिलिंद लौटे पवेलियन

    Duleep Trophy 2026 Final Live Score Update Day 4: कुछ देर में शुरू होगा चौथे दिन का खेल नमस्कार, दलीप ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन के खेल में आपका स्वागत…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला