Ro no D15139/23

Govinda के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं रुमर्ड गर्लफ्रेंड, लौटते समय माथे पर दिखा सिंदूर, क्या दोनों ने कर ली शादी?

बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ यानी गोविंदा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में वह अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई के मशहूर गणेश पंडाल ‘लालबागचा राजा’ के दर्शन करने पहुंचे. दोनों को साथ देखकर जहां फैंस का ध्यान उनकी जोड़ी पर गया, वहीं दर्शन के बाद सामने आई एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी. आखिर तस्वीर में ऐसा क्या दिखा, जिसने गोविंदा और कोमल रानी की शादी की अटकलों को हवा दे दी?

मंदिर में एंट्री के समय नहीं था सिंदूर, लौटते वक्त माथे पर दिखा लाल सिंदूर

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब गोविंदा अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ लालबागचा राजा के दरबार में एंट्री लेते हैं, तब एक्ट्रेस बिल्कुल सिंपल लुक में थीं और उनके माथे पर कोई सिंदूर नहीं था. लेकिन जैसे ही दोनों ने बप्पा के चरणों में माथा टेका और पूजा-अर्चना पूरी की, तो वापस लौटते समय उनके माथे पर गहरा लाल सिंदूर नजर आया. इतना ही नहीं, भीड़ के बीच गोविंदा उनका हाथ थामे बिल्कुल एक कपल की तरह साथ चलते नजर आए. इस पूरे दृश्य को देखकर फैंस कयास लगाने लगे हैं कि क्या मंदिर के अंदर ही दोनों ने शादी रचा ली या यह महज बप्पा का प्रसादी सिंदूर था.

सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़, फैंस ने लिए मजे

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस सिंदूर वाले ट्विस्ट पर तरह-तरह के कमेंट्स करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने गोविंदा की पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म का जिक्र करते हुए लिखा, “साजन चले ससुराल इन रियल लाइफ “. वहीं दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया, “भगवान इसलाइक… सदा सुहागन रहो बेटी”.

पत्नी सुनीता आहूजा संग अनबन के बीच नया मोड़

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच पिछले कुछ समय से अनबन और पारिवारिक कलह की खबरें लगातार आ रही हैं. ऐसे में अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ हाथ में हाथ डाले दिखना और पूजा के बाद उनके माथे पर सिंदूर दिखाई देना इस विवाद को एक नया मोड़ दे रहा है. फिलहाल गोविंदा या कोमल रानी की तरफ से शादी की इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार को 51 लाख और कांस्य पदक विजेता अभिजीत सखूजा को 31 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा*   *नक्सली हमले में पैर गंवाने…

    Read more

    पत्रकारिता करते-करते फिल्मों में आए करण दीवान, फिर बने हिंदी सिनेमा के पहले सिल्वर जुबली स्टार, फिल्म ‘रतन’ ने बदली किस्मत

    Karan Dewan Birth Anniversary Special: हिंदी सिनेमा के पुराने दौर में कई ऐसे सितारे हुए, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. इन्हीं में एक नाम करण…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप