Ro no D15139/23

प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव ने ग्राम अऊरदा सहित विभिन्न गांवों में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

राजनांदगांव 30 जुलाई 2026। स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम अऊरदा में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रभारी मंत्री श्री यादव ने ग्राम अऊरदा में 5 लाख रूपए की लागत से अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, 4 लाख रूपए की लागत से सीसी रोड तथा 20 लाख रूपए की लागत से ग्राम पंचायत के नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसी प्रकार ग्राम दर्रा में 2 लाख 60 हजार रूपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन तथा ग्राम रीवागहन में 8 लाख रूपए की लागत से निर्मित प्राथमिक शाला के अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री यादव ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। उन्होंने ग्राम सिंगपुर में शेड निर्माण के लिए 10 लाख रूपए, ग्राम खपरी के प्राथमिक शाला में शेड निर्माण के लिए 10 लाख रूपए, ग्राम दर्रा एवं ग्राम अऊरदा में नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण तथा ग्राम अऊरदा में व्यावसायिक परिसर निर्माण के लिए 15 लाख रूपए की घोषणा की।

प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य निरंतर गति से आगे बढ़ रहे हैं तथा सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से ग्रामीणों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी और गांवों के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी। प्रभारी मंत्री श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के साथ-साथ नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पूरे प्रदेश के लगभग 22 हजार विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक एवं तकनीक आधारित शिक्षा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य बच्चों को केवल आधुनिक शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि उनमें अच्छे संस्कारों का विकास करना भी है। शिक्षा और संस्कार के समन्वय से ही भविष्य का सशक्त समाज तैयार होगा। इस अवसर पर तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, सभापति श्रीमती किरण बारले, सरपंच श्री अक्षय पटेल, उपसरपंच श्री खेलावन यादव सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    गोल बाजार में विराजे विघ्नहर्ता के किए दर्शन-पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की   रायपुर 14 सितम्बर 2026/ गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का…

    Read more

    नवा रायपुर में कल से सजेगा गोल्फ का रोमांच

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ*   *फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, क्रिकेट लीजेंड श्री कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री