Ro no D15139/23

पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा अमरकंटक में कबीरधाम जिले के कांवड़ियों हेतु निःशुल्क भोजन और विश्राम की सुविधा, सावन के प्रथम दिन 400 कांवड़ियों का हुआ आगमन

*जलेश्वर महादेव डोंगरिया में प्रतिदिन भंडारा और गोपालपुर में कांवड़ियों के विश्राम की सुविधा, अमरकंटक में प्रथम दिन 400 से अधिक कांवड़ियों का हुआ आगमन*

 

30 जुलाई से सावन का पवित्र महिना प्रारंभ हो गया है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कबीरधाम जिले से हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री जल लेकर अमरकंटक में जलेश्वर महादेव के दर्शन व जलाभिषेक करने के लिए प्रस्थान करेंगे। उनकी यात्रा को सुखद बनाने के लिए लगातार पांचवे वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा मेला मैदान (डोम), नया नगर पालिका के पास, अमरकंटक, जिला अनुपपुर (म.प्र.) में 30 जुलाई से 24 अगस्त तक सर्वसुविधायुक्त निःशुल्क विश्राम एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। सावन माह प्रारंभ की पूर्व संध्या लगभग 400 से अधिक कांवड़ियों का आगमन हुआ जहाँ उनका स्वागत कर उनकी सेवा की गई। सभी ने एक साथ सात्विक भोजन ग्रहण किया और माँ नर्मदा और भगवान भोलेनाथ जी की भव्य संध्या आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की।

 

विगत वर्ष पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा इस सुविधा के माध्यम से लगभग 15,000 से अधिक श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों को लाभ मिला और इस वर्ष भी उसी लक्ष्य के साथ मेला मैदान (डोम), नया नगर पालिका के पास, अमरकंटक में कांवड़ यात्रियों के लिए लिए सुबह चाय-नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का भोजन, नहाने व विश्राम की व्यवस्था एवं रोजमर्रा की सभी मूलभूत सुविधाओं की यहां पूरी तरह व्यवस्था की गई है और भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्य भी यहां सातों दिन चौबीसों घंटे उनकी सेवा में उपलब्ध हैं ताकि कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस सेवा से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर 9755359004 एवं 9754462000 जारी की गई है।

 

इसके साथ ही विधायक भावना बोहरा द्वारा इस वर्ष कबीरधाम जिले से माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक जाने वाले कांवड़ियों की सुविधा के लिए गोपालपुर पंचायत परिसर (मध्यप्रदेश) में विश्राम की भी निःशुल्क व्यवस्था की गई है। पहले इस मार्ग में कांवड़ यात्रियों को विश्राम के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ता था जिसे देखते हुए विधायक भावना बोहरा द्वारा गोपालपुर में उनके विश्राम के लिए समुचित व्यवस्था की गई है ताकि उनकी यात्रा सुगम व सुरक्षित हो। वहीं जलेश्वर महादेव, डोंगरिया भी पंडरिया विधानसभा का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है और सावन माह में हजारों श्रद्धालु व कांवड़ यात्री यहाँ दर्शन-पूजन के लिए आते हैं उनकी सेवा के उद्देश्य से पूरे सावन माह तक प्रतिदिन विधायक भावना बोहरा द्वारा कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के लिए भंडारा की व्यवस्था भी की गई हैं, जहाँ सात्विक भोजन दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को उपलब्ध होगा।

 

इस अवसर पर भावना बोहरा ने बताया कि हमारे कबीरधाम जिले से हजारों कांवड़ यात्री भगवान भोलेनाथ के प्रति अपार आस्था एवं विश्वास के साथ कांवड़ में जल लेकर उनका जलाभिषेक करने हेतु कठिन यात्रा करके अमरकंटक के लिए प्रस्थान करते हैं। उनकी यात्रा सुखद और मंगलमय हो इसके लिए लगातार हमारा प्रयास जारी है। कांवड़ यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए हमने मेला मैदान (डोम), नया नगर पालिका के पास, अमरकंटक (म.प्र.) में सभी मूलभूत सुविधाओं तथा उनके विश्राम, भोजन, पेयजल, स्नान जैसे सभी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की है साथ ही भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्य उनकी सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे। कांवड़ यात्रियों की सेवा करने का अवसर स्वयं भगवान शिवजी की सेवा करने का सौभाग्य है और भगवान भोलेनाथ की कृपा एवं आशीर्वाद और क्षेत्रवासियों के सहयोग से ही लगातार पांचवे वर्ष भी हमें शिवभक्तों की सेवा करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

  • Related Posts

    बीजापुर में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से गर्भवती महिला, नवजात और पर्यटक सुरक्षित

    मुख्यमंत्री श्री साय और वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशों पर राहत और बचाव कार्य तेज*   रायपुर, 30 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय संवेदनशील नेतृत्व और…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक श्री किरण सिंह देव का जाना कुशलक्षेम, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    रायपुर 30 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?