Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सड़क  सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले शासकीय कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

 
स्कूल बसों का फिटनेस टेस्ट व चालक-हेल्परों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से करने निर्देश

जशपुरनगर 03 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश पाटनवार, सभी एसडीएम, एसडीओपी सहित स्वास्थ्य, आबकारी, पुलिस, यातायात, परिवहन, शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु केवल जनहानि तक सीमित नहीं होती, बल्कि इससे परिवार, समाज और अर्थव्यवस्था पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सभी संबंधित विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम सुनिश्चित करें।
कलेक्टर श्री व्यास ने सड़क दुर्घटना की स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर देते हुए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जिले में संचालित 108 एम्बुलेंस सेवा 24×7 सक्रिय एवं उपलब्ध रहे, ताकि दुर्घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को शीघ्र उपचार उपलब्ध करा सके। उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। साथ ही सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग कर कार्यालय आने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने सभी स्कूल बसों का फिटनेस परीक्षण कराने तथा स्कूल बस चालकों, क्लीनरों एवं हेल्परों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने परिवहन विभाग को ओवरलोडिंग एवं ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़े वाहनों पर भी प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे खड़े वाहन दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनते हैं, इसलिए इस पर विशेष निगरानी रखी जाए। कलेक्टर श्री व्यास ने जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट, दुर्घटनाजन्य एवं अति दुर्घटनाजन्य स्थलों पर किए गए सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने आरबीसी 6-4 के प्रकरणों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय राजमार्ग पर घुमंतु पशुओं के प्रबंधन के लिए ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी जरूरी – कलेक्टर

    – कलेक्टर ने चरवाहे की व्यवस्था और दुर्घटना रोकने के प्रभावी उपाय करने के दिए निर्देश*   राजनांदगांव 22 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आज जिला…

    Read more

    जशपुर जिले में बकरियों एवं भेड़ों में पीपीआर रोग की रोकथाम हेतु टीकाकरण अभियान शुरू

    जशपुरनगर 22 सितम्बर 2026 / पशुपालन विभाग द्वारा जिले में भेड़ एवं बकरी प्रजाति के पशुओं को पीपीआर रोग से सुरक्षित रखने तथा पशुपालन में रोग के संक्रमण एवं मृत्यु…

    Read more

    NATIONAL

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज