Ro no D15139/23

कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने किया शासकीय ई.वी. पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम का निरीक्षण अधूरे कार्य शीघ्र पूर्ण करने, इंटीरियर, शेड एवं आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश

 कोरबा, 03 अगस्त 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज शासकीय ई.वी. पीजी कॉलेज, कोरबा परिसर में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण कर वहां चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने ऑडिटोरियम में शेष बचे निर्माण एवं इंटीरियर संबंधी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि विद्यार्थियों और महाविद्यालय को जल्द से जल्द इस आधुनिक सुविधा का लाभ मिल सके।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ऑडिटोरियम में किए जाने वाले इंटीरियर कार्य, मंच, बैठक व्यवस्था, प्रकाश एवं ध्वनि व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता और स्थापना को लेकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि ऑडिटोरियम को सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाए, जिससे यहां शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का बेहतर ढंग से आयोजन किया जा सके।
कलेक्टर श्री दुदावत ने महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बी.एल. साय से महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ऑडिटोरियम की उपयोगिता, विद्यार्थियों की आवश्यकताओं तथा महाविद्यालय की अन्य समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की और उनके निराकरण के संबंध में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नगर पालिक निगम के अधिकारियों से पीजी कालेज मैदान में एस्ट्रोटर्फ मैदान सहित ऑडिटोरियम के शेष कार्यों को पूर्ण करने के लिए चल रही निविदा प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन एवं नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी औपचारिकताएं समयबद्ध तरीके से पूरी कर निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि ऑडिटोरियम जल्द पूर्ण होकर उपयोग के लिए उपलब्ध हो सके।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑडिटोरियम परिसर के बाहर पर्याप्त शेड निर्माण, प्रवेश द्वार से सीढ़ियों तक शेड लगाने तथा पूरे मार्ग का कंक्रीटीकरण कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश एवं धूप के दौरान विद्यार्थियों और आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा परिसर में सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, नगर निगम के अधिकारी, महाविद्यालय प्रबंधन एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    NTPC लारा ने देवलसुर्रा में सामुदायिक केंद्र का किया भूमिपूजन CSR के तहत ग्रामीणों को मिलेगी सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा

    लारा, रायगढ़: ग्रामीण विकास एवं आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में NTPC लारा द्वारा CSR पहल के अंतर्गत 28 नवंबर 2026 को ग्राम देवलसुर्रा में सामुदायिक केंद्र निर्माण…

    Read more

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश

    रायपुर, 28 नवंबर 2026। प्रवेश वर्ष 2026 के लिए छत्तीसगढ़ में चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित स्ट्रे राउंड की मेरिट सूची और सीट आवंटन…

    Read more

    NATIONAL

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?