Ro no D15139/23

पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, मुफ्त बिजली से मिल रहा आर्थिक संबल

 

जशपुरनगर 07 अगस्त 2026/ प्रधानमंत्री सूर्य घररू मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं, जिससे न केवल स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है, बल्कि लोगों के बिजली बिल में भी उल्लेखनीय कमी आई है। कई परिवारों का बिजली बिल अब लगभग शून्य हो गया है, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिल रही है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की पहल के तहत विद्युत विभाग द्वारा जिलेभर में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। लोगों को योजना की जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वे बढ़ते बिजली बिल से राहत पा सकें और सौर ऊर्जा का उपयोग कर आत्मनिर्भर बन सकें।
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत घरों में सोलर पैनल लगाए जाते हैं, जो सूर्य के प्रकाश से बिजली का उत्पादन करते हैं। आवश्यकता से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में भेजी जाती है, जिससे उपभोक्ताओं का बिजली बिल काफी कम हो जाता है या कई मामलों में शून्य तक पहुंच जाता है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ परिवारों को आर्थिक संबल भी मिल रहा है।
कुनकुरी निवासी संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि पहले उनके घर का बिजली बिल काफी अधिक आता था। लेकिन जब से उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अपने घर में सोलर पैनल लगवाया है, तब से बिजली की नियमित खपत के बावजूद उनका बिजली बिल बहुत कम हो गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना से उन्हें हर महीने अच्छी बचत हो रही है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है।
संदीप कुमार गुप्ता ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना आम लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि सुशासन की इस पहल से आने वाले समय में अधिक से अधिक घर सौर ऊर्जा से जुड़ेंगे और हर घर उजियारा होगा।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत खपरी स्कूल में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

    विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, जनसेवा और संकल्प पर प्रस्तुत किए चित्र, सामान्य ज्ञान एवं कविताएं*   रायपुर, 21 सितंबर 2026/ मंत्री श्री दयाल दास बघेल के…

    Read more

    54 करोड़ की लागत से कवर्धा में बनेगी 4 लेन सड़क, शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

    *4 लेन सड़क का 24 सितंबर को होगा भूमिपूजन*   कवर्धा। कवर्धा शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाली महत्वपूर्ण 4 लेन सड़क परियोजना का 24 सितंबर को नया…

    Read more

    NATIONAL

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी