Ro no D15139/23

शासकीय कार्य के दौरान नशे का सेवन करने वाले कर्मचारियों की जानकारी कराएं उपलब्ध कलेक्टर श्री रोहित व्यास

 
गुणवत्ता सुधार, विद्यार्थी उपस्थिति, जाति प्रमाण पत्र, अपार आईडी एवं आधार कार्ड बनाने में तेजी लाने निर्देश
कलेक्टर ने शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों की मासिक समीक्षा बैठक ली

जशपुरनगर 07 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों की मासिक समीक्षा बैठक लेकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की। बैठक में उन्होंने मासिक मूल्यांकन, विद्यार्थियों की औसत उपस्थिति, पाठ्यक्रम पूर्णता की स्थिति, कमजोर विद्यार्थियों की संख्या, विद्यार्थी दैनंदिनी, विज्ञान के प्रायोगिक कार्य, विद्यालयों की मॉनिटरिंग तथा परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत समीक्षा की।
कलेक्टर श्री व्यास ने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पालकों से सतत संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यकता अनुसार विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा अध्यापन को अधिक प्रभावी एवं रुचिकर बनाने के लिए स्मार्ट बोर्ड का नियमित उपयोग करने पर जोर दिया। साथ ही विद्यालयों में विज्ञान सहित सभी विषयों के प्रायोगिक कार्य नियमित रूप से कराने के निर्देश भी दिए। वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने सभी संस्था प्रमुखों को विद्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, जलभराव एवं अन्य संभावित जोखिमों से बचाव के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने जेईई एवं नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चिन्हांकन कर विशेष मार्गदर्शन उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि जशपुर जिले में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज एवं फिजियोथेरेपी कॉलेज प्रारंभ हो रहे हैं। ऐसे में जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इन संस्थानों में प्रवेश दिलाने के लिए अभी से योजनाबद्ध तैयारी करें।
कलेक्टर श्री व्यास ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासकीय कार्य के दौरान नशे का सेवन करने वाले कर्मचारियों की जानकारी आगामी सोमवार तक संबंधित एसडीएम एवं तहसीलदार को उपलब्ध कराएं।उन्होंने विद्यालयों में पौधारोपण अभियान को गति देने, विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र, अपार आईडी एवं आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा ऑनलाइन उपस्थिति नियमित रूप से दर्ज करने के निर्देश भी दिए। साथ ही आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्वक आयोजित करने की बात कही।
यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता ने अध्यापन के उपरांत कक्षा कार्य, माय भारत पोर्टल पर पंजीयन, विद्याधन छात्रवृत्ति, रिमेडियल कक्षाओं के संचालन तथा बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालयों में किए जाने वाले शैक्षणिक प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं के माध्यम से विज्ञान की अवधारणाओं को समझाने हेतु प्रायोगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। बैठक में सहायक संचालक श्रीमती सरोज खलखो, यशस्वी जशपुर के अवनीश पांडेय, विनोवा के समन्वयक सोमनाथ साहू सहित जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, एबीईओ एवं शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत खपरी स्कूल में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

    विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, जनसेवा और संकल्प पर प्रस्तुत किए चित्र, सामान्य ज्ञान एवं कविताएं*   रायपुर, 21 सितंबर 2026/ मंत्री श्री दयाल दास बघेल के…

    Read more

    54 करोड़ की लागत से कवर्धा में बनेगी 4 लेन सड़क, शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

    *4 लेन सड़क का 24 सितंबर को होगा भूमिपूजन*   कवर्धा। कवर्धा शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाली महत्वपूर्ण 4 लेन सड़क परियोजना का 24 सितंबर को नया…

    Read more

    NATIONAL

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी