Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में की अंतरित  शकुंतला कुर्रे ने बताया योजना से जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

 बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए ‘सुकन्या समृद्धि’ में कर रहीं बचत

कोरबा 07 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि प्रदेश की लाखों महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की। योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और परिवार के महत्वपूर्ण निर्णयों में उनकी भागीदारी को मजबूत करने में सहायक बन रही है।
महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रही कोरबा शहर के रेलवे कॉलोनी निवासी श्रीमती शकुंतला कुर्रे, पति श्री धनंजय कुर्रे, योजना को महिलाओं के लिए उपयोगी और संबल प्रदान करने वाली पहल बताती हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा योजना की शुरुआत किए जाने के बाद उन्होंने भी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था। आवेदन स्वीकृत होने के बाद अब उन्हें प्रत्येक माह समय पर योजना की राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त हो रही है।
श्रीमती शकुंतला कुर्रे ने बताया कि पहले अपनी व्यक्तिगत आवश्यकताओं और परिवार से जुड़ी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए उन्हें पति या अन्य परिजनों पर आर्थिक रूप से निर्भर रहना पड़ता था। महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली राशि ने इस स्थिति में सकारात्मक बदलाव लाया है। अब वे इस राशि का उपयोग अपनी जरूरतों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थय और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे अपनी बेटी ध्रीयांशी के उज्ज्वल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बचत के रूप में भी कर रही हैं। उनका कहना है कि नियमित रूप से मिलने वाली आर्थिक सहायता से उन्हें बचत करने और भविष्य की जरूरतों के लिए बेहतर योजना बनाने का अवसर मिला है।
श्रीमती कुर्रे ने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं के आत्मविश्वास और सम्मान में वृद्धि हुई है। हर माह समय पर राशि प्राप्त होने से महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं के लिए किसी अन्य पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। इससे उनके भीतर आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत हुई है और परिवार के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को निभाने में भी सहयोग मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि “जिस तरह एक बड़ा भाई अपनी बहन की जरूरतों और खुशियों का ध्यान रखता है, उसी तरह मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी भी प्रदेश की माताओं और बहनों का ध्यान रख रहे हैं। हर माह मिलने वाली यह राशि हमारे लिए आर्थिक सहायता के साथ-साथ भरोसे और संबल का माध्यम है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद करती हूं।”

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत खपरी स्कूल में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

    विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, जनसेवा और संकल्प पर प्रस्तुत किए चित्र, सामान्य ज्ञान एवं कविताएं*   रायपुर, 21 सितंबर 2026/ मंत्री श्री दयाल दास बघेल के…

    Read more

    54 करोड़ की लागत से कवर्धा में बनेगी 4 लेन सड़क, शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

    *4 लेन सड़क का 24 सितंबर को होगा भूमिपूजन*   कवर्धा। कवर्धा शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाली महत्वपूर्ण 4 लेन सड़क परियोजना का 24 सितंबर को नया…

    Read more

    NATIONAL

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी