Ro no D15139/23

बलौदाबाजार में सरकारी कार्यालयों से प्रीपेड बिजली व्यवस्था की शुरुआत:आयुष और परिवहन विभाग ने कराया पहला रिचार्ज

*पारदर्शिता और ऊर्जा संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा*

 

 

रायपुर ,7अगस्त 2026/

राज्य शासन के निर्देशानुसार बलौदाबाजार भाटापारा जिले में विद्युत व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। बिजली विभाग द्वारा शासकीय कार्यालयों में डिजिटल प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने और प्रीपेड बिजली भुगतान प्रणाली की शुरुआत कर दी गई है।

 

इसी कड़ी में आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेद अस्पताल कसडोल और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों ने अग्रणी भूमिका निभाते हुए अपने-अपने बिजली खातों को अग्रिम (प्रीपेड) रिचार्ज कराकर इस नई व्यवस्था का विधिवत शुभारंभ किया है।

 

 

कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर सीएसपीडीसीएल के अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के जिला कार्यालय में प्रीपेड बिलिंग हेतु स्मार्ट मीटर लगाने की कार्यवाही तेज कर दी है। अधिकारियों ने बताया क़ि शासन के निर्देशानुसार प्री -पेड रिचार्ज की प्रक्रियानुसार तिमाही आधार पर तय की गई है।प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करेगा क़ि समस्त विद्युत् कनेक्शन की प्री पेड की प्रक्रिया उसे केंद्रीयकृत या जिलेवार अथवा डीडीओ वार रखना है।रिचार्ज सम्बंधित विस्तृत जानकारी मोर बिजली एप एवं सीएसपीडीसीएल की वेब साईट पर उपलब्ध रहेगी।किसी भी ग्रुप के रिचार्ज राशि का तीन महीने के समाप्ति के निकट पहुंचने पऱ पंजीकृत मोबाइल नंबर पर रिचार्ज करने हेतु एसएमएस या वाहट्सएप द्वारा अनुस्मरण प्रेषित किया किया जायेगा। विभागों द्वारा प्रीपेड रिचार्ज कराने से जिले में एक सकारात्मक संदेश जाएगा। आयुष एवं पशुपालन विभाग की यह पहल अन्य विभागों और आम उपभोक्ताओं को भी डिजिटल प्रीपेड व्यवस्था अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।

 

*पारदर्शिता और ऊर्जा संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा*-बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस प्रणाली के लागू होने से न केवल बिजली बिलों के समय पर भुगतान की समस्या खत्म होगी, बल्कि विभाग अपने बिजली खर्च और खपत की रियल-टाइम मॉनिटरिंग भी कर सकेंगे।रिचार्ज की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और बहुत सरल है जिससे कागजी कार्रवाई में लगने वाले समय की बचत होगी।सटीक खपत प्रबंधन प्रीपेड व्यवस्था से शासकीय विभागों को अपनी बजट योजना और बिजली की खपत को नियंत्रित रखने में आसानी होगी।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत खपरी स्कूल में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

    विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, जनसेवा और संकल्प पर प्रस्तुत किए चित्र, सामान्य ज्ञान एवं कविताएं*   रायपुर, 21 सितंबर 2026/ मंत्री श्री दयाल दास बघेल के…

    Read more

    54 करोड़ की लागत से कवर्धा में बनेगी 4 लेन सड़क, शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

    *4 लेन सड़क का 24 सितंबर को होगा भूमिपूजन*   कवर्धा। कवर्धा शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाली महत्वपूर्ण 4 लेन सड़क परियोजना का 24 सितंबर को नया…

    Read more

    NATIONAL

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी