Ro no D15139/23

सन्ना में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर आयोजित

*103 दिव्यांगजनों ने लिया लाभ, 64 यूडीआईडी कार्ड के लिए पात्र*

रायपुर, 07 अगस्त 2026/ दिव्यांगजनों को आवश्यक सेवाएं एवं शासकीय योजनाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड निर्माण के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। जशपुर जिले के सन्ना स्थित स्वास्थ्य केंद्र में शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड के साथ विभिन्न शासकीय पेंशन योजनाओं, सहायक उपकरण तथा दिव्यांगजनों के लिए ऋण संबंधी योजनाओं के आवेदन भी लिए गए।

शिविर में कुल 103 दिव्यांगजन शामिल हुए। परीक्षण एवं प्रमाणीकरण के उपरांत 64 दिव्यांगजन यूडीआईडी कार्ड के लिए पात्र पाए गए। वहीं 20 दिव्यांगजनों को आवश्यक चिकित्सा परीक्षण एवं उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया तथा एक दिव्यांगजन का कृत्रिम अंग के लिए चिन्हांकन किया गया। शिविर के दौरान जरूरतमंद दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी वितरित किए गए। ग्राम मटखरी, एकम्बा, तहसील सन्ना निवासी श्रीमती रामप्रसाद यादव एवं सन्ना निवासी श्री शिलास कुजूर को श्रवण यंत्र प्रदान कर लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ जनपद पंचायत बगीचा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा समाज कल्याण विभाग एवं जनपद पंचायत बगीचा के कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को प्रमाणीकरण, यूडीआईडी कार्ड तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

  • Related Posts

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से किसान छगन को बिजली बिल से मिल रही राहत

    छगन को सोलर पैनल लगाने से आर्थिक बचत के साथ बिजली बिल की चिंता से मिली मुक्ति*   *- प्रतिमाह माह 1700 रूपए तक हो रही बचत*   राजनांदगांव 23…

    Read more

    जिला कार्यालय भवन की साफ-सफाई एवं बगीचों के संधारण हेतु 28 सितम्बर को निविदा आमंत्रित

    राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026। जिला कार्यालय भवन राजनांदगांव अंतर्गत परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई तथा परिसर के भीतर स्थित संपूर्ण बगीचों के संधारण कार्य हेतु वर्ष 2026-27 की अवधि माह…

    Read more

    NATIONAL

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन