Ro no D15139/23

स्वतंत्रता दिवस पर उल्लास महा-चौपाल का होगा आयोजन

राजनांदगांव 07 अगस्त 2026। उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत 15 अगस्त 2026 को उल्लास महा-चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर छत्तीसगढ़ को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उल्लास का मूल मंत्र जन-जन साक्षर और कर्तव्य बोध है। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं करने वाले 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों को सशक्त बनाना है। जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्रीमती रश्मि सिंह ने बताया कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी के जश्र को साक्षरता के उल्लास के रूप में मनाया जाएगा और साक्षरता को देशभक्ति से जोड़कर उल्लास महा-चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को ध्वजारोहण के पश्चात सभी शिक्षक, विद्यार्थी, एसीसी और स्काउट गाइड के सदस्य अपने परिवार एवं आसपास के समुदाय से न्यूनतम 1 निरक्षर को साक्षर बनाने का डिजिटल संकल्प लेंगे। अभियान का थीम मेरा राज्य साक्षर राज्य व आजादी का असली उल्लास जन-जन का साक्षरता विकास है। 15 अगस्त आजादी का जश्न सिर्फ तिरंगा फहराकर नहीं बल्कि अज्ञानता के अंधेरे को मिटाना है। उल्लास साक्षरता का नारा आइये अंगूठे का निशान हटायें, हर हाथ में कलम थमाएं है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत खपरी स्कूल में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

    विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, जनसेवा और संकल्प पर प्रस्तुत किए चित्र, सामान्य ज्ञान एवं कविताएं*   रायपुर, 21 सितंबर 2026/ मंत्री श्री दयाल दास बघेल के…

    Read more

    54 करोड़ की लागत से कवर्धा में बनेगी 4 लेन सड़क, शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

    *4 लेन सड़क का 24 सितंबर को होगा भूमिपूजन*   कवर्धा। कवर्धा शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाली महत्वपूर्ण 4 लेन सड़क परियोजना का 24 सितंबर को नया…

    Read more

    NATIONAL

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी