Ro no D15139/23

सीएम हेल्पलाइन में आवेदन के बाद केवल राम के बेटे का आसानी से बना आधार कार्ड

सीएम हेल्पलाईन प्रभावी एवं उपयोगी हो रहा साबित*

 

*- समस्या का समय पर समाधान होने से मिली राहत*

 

राजनांदगांव 07 अगस्त 2026। शासन की सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित जनमानस से प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने की दिशा में सीएम हेल्पलाईन प्रभावी एवं उपयोगी साबित हो रही है। सीएम हेल्पलाईन 1076 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले में कार्य किया जा रहा है। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम देवकट्टा निवासी श्री केवल राम अपने बेटे का आधार बार्ड बनवाना चाहते थे। उन्होंने बताया कि उनके बेटे का आधार कार्ड लंबे समय से नहीं बन पा रहा था, जिसके कारण उन्हें संबंधित कार्यालय के चक्कर लगाने पड़े। समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में आवेदन किया। आवेदन दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग कार्यालय जिला ई-गवर्नेंस राजनांदगांव अधीनस्थ डोंगरगढ़ नगर पालिका स्थित आधार सेवा केंद्र द्वारा मामले पर शीघ्र कार्रवाई की गई और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराते हुए उनके बेटे का आधार कार्ड आसानी से बन गया। श्री केवल राम ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्या का समय पर समाधान हो गया, जिससे उन्हें राहत मिली है। उन्होंने शासन-प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस व्यवस्था से आम नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी निराकरण हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि सीएम हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली के तहत प्रदेश का कोई भी नागरिक टोल फ्री नंबर 1076 सहित वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप जैसे आधुनिक मल्टी चैनल किसी भी माध्यम से कॉल करके, 24*7 अपनी शिकायत आसानी से दर्ज करा सकते है। सीएम हेल्पलाईन के माध्यम से जनसामान्य की समस्याओं का तेजी से निराकरण हो रहा है। आवेदन दर्ज होने के बाद समाधान में कितना समय लगेगा इसके बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी। शिकायत दर्ज होने के बाद उसे संबंधित विभाग और अधिकारी तक तुरंत पहुंचाया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया तकनीक आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम से जुड़ी होगी।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत खपरी स्कूल में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

    विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, जनसेवा और संकल्प पर प्रस्तुत किए चित्र, सामान्य ज्ञान एवं कविताएं*   रायपुर, 21 सितंबर 2026/ मंत्री श्री दयाल दास बघेल के…

    Read more

    54 करोड़ की लागत से कवर्धा में बनेगी 4 लेन सड़क, शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

    *4 लेन सड़क का 24 सितंबर को होगा भूमिपूजन*   कवर्धा। कवर्धा शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाली महत्वपूर्ण 4 लेन सड़क परियोजना का 24 सितंबर को नया…

    Read more

    NATIONAL

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी