Ro no D15139/23

संस्कारधारी को विकास कार्य कराने मिलेगी 44 करोड़ रूपए की सौगात

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव, 2000 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण सहित वार्डों में मूलभूत सुविधा रोड, नाली,पाईप लाईन विस्तार, विद्युतीकरण के अलावा सामुदायिक भवन निर्माण व मुक्तिधाम उन्नयन के लिए करेगे भूमि पूजन*

 

*- रामकृष्ण नगर, कृष्णकुंज जज कालोनी के पास रविवार को आयोजित कार्यक्रम में महापौर ने नागरिकों से उपस्थित होने की अपील*

 

राजनांदगांव 07 अगस्त 2026। संस्कारधानी को विकासी की ओर अग्रसर करने मूलभूत सुविधा सहित अन्य विकास कार्य कराने शासन द्वारा 44 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गयी, जिसे धरातल में मूर्त रूप देने रविवार 9 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे कृष्णकुंज जज कालोनी के पास रामकृष्ण नगर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव के विधायक डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन व विकास विभाग मंत्री श्री अरूण साव भूमिपूजन करेंगे। उक्त गरिमामय कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, सांसद श्री संतोष पाण्डे, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के संबंध में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने बताया कि शासन द्वारा नगर विकास के लिए मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना अंतर्गत राशि 16 करोड़ रूपए से कृष्णकुंज के पास 2000 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण, 15वें वित्त आयोग अनटाईड ग्राण्ट अंतर्गत राशि 12 करोड़ लाख रूपए से विभिन्न वार्डों मेें रोड, नाली एवं विद्युतीकरण कार्य, अधोसंरचना मद अंतर्गत राशि 11.57 करोड़ रूपए से विभिन्न वार्डों मेें रोड, नाली, मुक्तिधाम उन्नयन एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य तथा मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत राशि 1 करोड़ रूपए से 4 वार्डों में रोड, नाली एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के अलावा 15वे वित्त आयोग टाईड ग्राण्ट के पेयजल प्रबंधन घटक अंतर्गत राशि 3 करोड़ रूपए से विभिन्न वार्डों मेें पाईप लाईन विस्तार कार्य कराए जाएंगे। महापौर श्री यादव ने नगर विकास के लिए उक्त गरिमामय आयोजन में रविवार 9 अगस्त को दोपहर 12 बजे कृष्णकुंज जज कालोनी के पास रामकृष्ण नगर में पार्षदों, नांमांकित पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पत्रकार बंधुओं एवं विद्यार्थियों से उपस्थिति की अपील की गई है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत खपरी स्कूल में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

    विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, जनसेवा और संकल्प पर प्रस्तुत किए चित्र, सामान्य ज्ञान एवं कविताएं*   रायपुर, 21 सितंबर 2026/ मंत्री श्री दयाल दास बघेल के…

    Read more

    54 करोड़ की लागत से कवर्धा में बनेगी 4 लेन सड़क, शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

    *4 लेन सड़क का 24 सितंबर को होगा भूमिपूजन*   कवर्धा। कवर्धा शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाली महत्वपूर्ण 4 लेन सड़क परियोजना का 24 सितंबर को नया…

    Read more

    NATIONAL

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी