Ro no D15139/23

एग्रीस्टैक पंजीयन बना किसानों की डिजिटल सुरक्षा कवच

समय पर पंजीयन से धान खरीदी, डिजिटल क्रॉप सर्वे और कृषि योजनाओं का लाभ होगा सुनिश्चित

रायपुर, 08 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में किसानों को डिजिटल कृषि व्यवस्था से जोड़ने के लिए एग्रीस्टैक पंजीयन अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह पंजीयन किसानों के लिए केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि भविष्य की कृषि सेवाओं तक निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने वाला महत्वपूर्ण माध्यम बनता जा रहा है। समय पर पंजीयन कराने वाले किसान अब इसे अपनी डिजिटल सुरक्षा कवच के रूप में देख रहे हैं।

बलरामपुर जिले के ग्राम भनौरा निवासी किसान श्री नंदू राम सिंह ने समय रहते एग्रीस्टैक पंजीयन कराकर अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभ में उन्हें एग्रीस्टैक के महत्व की जानकारी नहीं थी, लेकिन राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम द्वारा गांव में दी गई जानकारी के बाद उन्होंने तुरंत ग्राम पंचायत स्थित कॉमन सर्विस सेंटर पहुंचकर अपना पंजीयन करा लिया।

श्री नंदू राम सिंह ने बताया कि पंजीयन की पूरी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और कम समय में पूरी हो गई। आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद बिना किसी परेशानी के उनका पंजीयन सफलतापूर्वक हो गया।उन्होंने कहा कि एग्रीस्टैक पंजीयन से किसानों की भूमि और फसल संबंधी जानकारी डिजिटल रूप से सुरक्षित रहती है, जिससे भविष्य में धान उपार्जन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, खाद-बीज वितरण, किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त करना अधिक आसान और व्यवस्थित होगा।

उन्होंने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि आखिरी समय का इंतजार न करें। यदि समय रहते एग्रीस्टैक पंजीयन नहीं कराया गया तो भविष्य में धान खरीदी, फसल सर्वे और शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई आ सकती है।

राज्य शासन किसानों को लगातार जागरूक कर रहा है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर, ग्राम पंचायत या अधिकृत पंजीयन केंद्र में पहुंचकर शीघ्र एग्रीस्टैक पंजीयन कराएं। समय पर किया गया यह पंजीयन किसानों को भविष्य की संभावित परेशानियों से बचाने के साथ-साथ डिजिटल कृषि सेवाओं का लाभ समय पर और सहज रूप से प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

  • Related Posts

    बाढ़ का पानी उतरते ही गांवों में बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रशासन सक्रिय

      मेडिकल कॉलेज के सहयोग से लगेंगे सघन स्वास्थ्य शिविर जगदलपुर, 26 सितंबर 2026/ क्षेत्र में हालिया बारिश के थमने और विभिन्न इलाकों से बाढ़ तथा जलभराव का पानी उतरने…

    Read more

    जगदलपुर के चार बालक छात्रावासों में शहरी स्वास्थ्य दल ने किया सघन स्वास्थ्य परीक्षण

      328 विद्यार्थियों की हुई जांच जगदलपुरए 26 सितंबर 2026/ जगदलपुर शहर स्थित विभिन्न बालक छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य पोषण और मौसमी बीमारियों से बचाव के उद्देश्य…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा