Ro no D15139/23

बाढ़ का पानी उतरते ही गांवों में बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रशासन सक्रिय

मेडिकल कॉलेज के सहयोग से लगेंगे सघन स्वास्थ्य शिविर

जगदलपुर, 26 सितंबर 2026/ क्षेत्र में हालिया बारिश के थमने और विभिन्न इलाकों से बाढ़ तथा जलभराव का पानी उतरने के साथ ही बीमारियों के संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रीना लक्ष्मी को निर्देश दिए हैं कि वे स्थानीय मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों का सहयोग लेकर उन सभी गांवों में तत्काल विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करें, जहां पर बाढ़ का पानी कम हो रहा है।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जलभराव समाप्त होने के तुरंत बाद जलजनित और त्वचा संबंधी संक्रामक रोगों का प्रकोप तेजी से बढ़ता है, जिसे समय रहते रोकना बेहद जरूरी है। इसके तहत शिविरों में दूषित पानी के संपर्क में आने से होने वाले फंगल व बैक्टीरियल इन्फेक्शन, उल्टी-दस्त, डायरिया, पीलिया और टायफाइड जैसे रोगों की गहन जांच की जाएगी। साथ ही, जलस्तर घटने के दौरान बिलों से जहरीले जीवों के बाहर निकलने के कारण सर्पदंश और पशुदंश के बढ़ते खतरे को देखते हुए शिविरों में एंटी-वेनम और जरूरी जीवनरक्षक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।
प्रशासन की कार्ययोजना के अनुसार स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज की संयुक्त टीमें सुदूर व संवेदनशील ग्रामीण अंचलों तक पहुंचेंगी, जहां मरीजों की जांच के साथ-साथ मौके पर ही निःशुल्क दवाइयां, क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस के पैकेट वितरित किए जाएंगे। गंभीर लक्षण दिखने वाले मरीजों को तुरंत बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को पानी उबालकर पीने, गर्म एवं ताजा भोजन का सेवन करने, घर एवं आसपास सहित जल स्रोतों को स्वच्छ रखने और किसी भी प्रकार के लक्षण दिखते ही नजदीकी स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई है।
  • Related Posts

    जगदलपुर के चार बालक छात्रावासों में शहरी स्वास्थ्य दल ने किया सघन स्वास्थ्य परीक्षण

      328 विद्यार्थियों की हुई जांच जगदलपुरए 26 सितंबर 2026/ जगदलपुर शहर स्थित विभिन्न बालक छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य पोषण और मौसमी बीमारियों से बचाव के उद्देश्य…

    Read more

    बाढ़ पीड़ितों के स्वास्थ्य की सुरक्षा में जुटा प्रशासन

    जगदलपुर और नगरनार के राहत शिविरों में स्वास्थ्य दलों ने किया परीक्षण, बांटी दवाइयां जगदलपुर, 26 सितंबर 2026/ बस्तर क्षेत्र में भारी बारिश के चलते उत्पन्न बाढ़ की स्थिति के…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा