Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास ने नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का किया निरीक्षण निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने को कहा

 जशपुरनगर 08 अगस्त 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज नगर पालिका जशपुर क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन नालंदा परिसर, जुदेव चौक के समीप सौंदर्यीकरण कार्य, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर चौक, बालासाहेब देशपांडे चौक तथा पुरानी टोली स्थित सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सभी कार्यों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने तथा निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, सहायक अभियंता नगर पालिका श्री कैलाश खरोले, उप अभियंता श्री शुभेंदु श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

500 सीटर नालंदा परिसर से मिलेगा आधुनिक अध्ययन का बेहतर केंद्र
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने लगभग 2.87 हेक्टेयर क्षेत्र में 11 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन 500 सीटर नालंदा परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नालंदा परिसर विद्यार्थियों को आधुनिक लाइब्रेरी, डिजिटल अध्ययन सुविधाओं के साथ शांत एवं व्यवस्थित अध्ययन का बेहतर वातावरण उपलब्ध कराएगा। यह परिसर जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के साथ उनके भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
जुदेव चौक के समीप सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश
कलेक्टर ने रंजीता स्टेडियम के समीप जुदेव चौक में लगभग 64 लाख रुपये की लागत से किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। प्रस्तावित कार्यों के तहत आकर्षक फव्वारा, सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं की प्रतिकृतियों सहित अन्य सौंदर्यीकरण कार्य किए जा रहे हैं। कलेक्टर ने कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सामुदायिक भवन के शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
कलेक्टर श्री व्यास ने पुरानी टोली में लगभग 74 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। भवन का निर्माण अंतिम चरण में है और वर्तमान में फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। उन्होंने शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। सामुदायिक भवन के पूर्ण होने से शासकीय आयोजनों के साथ-साथ शादी-विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए नागरिकों को एक ही स्थान पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
डॉ. अंबेडकर एवं बालासाहेब देशपांडे चौक बनेंगे आकर्षण और प्रेरणा के केंद्र
कलेक्टर श्री व्यास ने लगभग 15 लाख रुपये की लागत से डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर चौक एवं बालासाहेब देशपांडे चौक में किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन चौकों का सौंदर्यीकरण शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही लोगों के लिए आकर्षण एवं प्रेरणा का केंद्र बनेगा।

  • Related Posts

    अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा की तत्परता से हुई जान-माल की सुरक्षा

    राजनांदगांव 08 अगस्त 2026। जिला अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा नगर सेना राजनांदगांव सदैव नागरिकों की सुरक्षा एवं आपदा के समय त्वरित सहायता के लिए तत्पर रहती है। किसी भी आगजनी…

    Read more

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव 9 अगस्त को राजनांदगांव प्रवास पर

    राजनांदगांव 08 अगस्त 2026। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव 9 अगस्त 2026 को राजनांदगांव प्रवास पर रहेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव 9 अगस्त को सुबह 11.15 बजे एम-6 सेक्टर…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta