Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास ने बाकी नदी में निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण

निर्माण कार्य में तेजी लाने, गुणवत्ता के मानकों का पालन करते हुए समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 08 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज जशपुर नगर को गम्हरिया से जोड़ने वाले प्रमुख संपर्क मार्ग पर बाकी नदी में निर्माणाधीन नवनिर्मित पुल का निरीक्षण किया। लगभग 3.84 करोड़ रुपये की लागत से 72 मीटर लंबाई के इस पुल का निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। यह पुल जशपुर नगर को गम्हरिया से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग के बीच बहने वाली बाकी नदी में निर्मित हो रहा है। गम्हरिया से एनएच 43 होकर गुजरती है। ब्रिटिश शासनकाल में निर्मित पुराना पुल जर्जर हो चुका था, जिसे हटाकर इसके स्थान पर नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। नए पुल के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगा तथा लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने पुल निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के साथ ही कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें। कलेक्टर ने पुल एवं सड़क के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सड़क किनारे आवश्यक सुरक्षा उपाय एवं अन्य प्रावधान करने को कहा, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके और आवागमन करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।इस दौरान सेतु निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री मनोज मरकाम सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से किसान छगन को बिजली बिल से मिल रही राहत

    छगन को सोलर पैनल लगाने से आर्थिक बचत के साथ बिजली बिल की चिंता से मिली मुक्ति*   *- प्रतिमाह माह 1700 रूपए तक हो रही बचत*   राजनांदगांव 23…

    Read more

    जिला कार्यालय भवन की साफ-सफाई एवं बगीचों के संधारण हेतु 28 सितम्बर को निविदा आमंत्रित

    राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026। जिला कार्यालय भवन राजनांदगांव अंतर्गत परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई तथा परिसर के भीतर स्थित संपूर्ण बगीचों के संधारण कार्य हेतु वर्ष 2026-27 की अवधि माह…

    Read more

    NATIONAL

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन