Ro no D15139/23

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत तिरंगा संगोष्ठी

जगदलपुर 10 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत तिरंगा संगोष्ठी का आयोजन सोमवार को जनपद पंचायत जगदलपुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति नागरिकों में जागरूकता एवं सहभागिता को बढ़ावा देना है। तिरंगा संगोष्ठी अन्तर्गत वरिष्ठ साहित्यकार कवि शशांक श्रीधर शेन्डे एवं श्रीवर सिंह ठाकुर युवा कवि ने देश भक्ति से ओत प्रोत कविता का पाठ किया गया।

अभियान के माध्यम से आम नागरिकों से अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में तिरंगा फहराने तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए सक्रिय सहभागिता की अपील की गयी। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में तिरंगे के महत्व पर चर्चा के साथ स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। साथ ही नागरिकों को स्वच्छ एवं सुंदर समाज के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में जनपद पंचायत जगदलपुर के अध्यक्ष श्री पदलाम नाग, उपाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम कश्यप, सीईओ जनपद पंचायत जगदलपुर श्री बीरेन्द्र  बहादुर एवं समस्त जनपद सदस्य, जनपद पंचायत के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिनके द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, स्व-सहायता समूहों, युवाओं एवं आम नागरिकों से हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की गई।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात