
अम्बिकापुर 10 अगस्त 2026/ वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि आभार लागू होने के पूर्व के पेंशन प्रकरणों में पेंशनरों के PPO/MIR नंबर से कर्मचारी कोड लिंक नहीं है, जिससे कर्मचारी कोड के आधार पर सर्च करने पर पेंशनर का पूर्व का डाटा आभार पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं होता है। ऐसी स्थिति में डीडीओ कार्यालय द्वारा कई बार ऑनलाइन पुनरीक्षित पेंशन प्रकरण के स्थान पर त्रुटिवश रेगूलर प्रकरण तैयार कर दिया जाता है।
इस प्रकार की त्रुटि की संभावना न हो, इस हेतु आभार लागू होने के पूर्व जारी ऐसे PPO/MIR नंबर जो सम्बंधित कर्मचारी के कर्मचारी कोड से लिंक नहीं है, उन्हें कर्मचारी कोड से लिंक करने की सुविधा आभार पोर्टल के डीडीओ लाॅगिन में उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को पत्र जारी कर डीडीओ लाॅगिन अंतर्गत अनमैपड प्रकरणों को एक माह के भीतर लिंक कराने कहा है।









