Ro no D15139/23

बिहार में अक्टूबर से फिल्म शूट करेंगे सुनील शेट्टी, 60 दिन चलेगी शूटिंग, बोले- बिहार-यूपी में फिल्म चल जाए तो सुपरहिट

Suniel Shetty: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने बिहार में फिल्म शूटिंग को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अक्टूबर से बिहार में उनकी फिल्म की शूटिंग शुरू होगी. इसके लिए लोकेशन फाइनल करने टीम अगले सप्ताह बिहार आएगी.

सुनील शेट्टी ने सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की. इस दौरान कला, सिनेमा और बिहार से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत हुई. इसी दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि वह बिहार में फिल्म जरूर बनाएंगे.

50 से 60 दिनों तक चलेगी शूटिंग

सुनील शेट्टी के मुताबिक, फिल्म की कहानी अच्छी है. बिहार में इसकी शूटिंग करीब 50 से 60 दिनों तक चल सकती है. उन्होंने शूटिंग के लिए कई संभावित लोकेशन का जायजा भी लिया है. हालांकि, फिल्म की फाइनल लोकेशन अभी तय नहीं हुई है. अगले सप्ताह आने वाली टीम इसका चयन करेगी.

पश्चिम चंपारण से राजगीर तक, इन जगहों पर हो सकती है शूटिंग

फिल्म की शूटिंग बिहार के एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर होने की संभावना है. इनमें पश्चिम चंपारण, राजगीर, नालंदा, बोधगया, कैमूर, नवादा और पटना जैसे इलाके शामिल हैं.

सुनील शेट्टी ने बिहार की प्राकृतिक खूबसूरती और यहां की लोकेशन की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण के लिहाज से बिहार में काफी संभावनाएं हैं.

‘बिहार और यूपी में फिल्म चल जाए तो सुपरहिट’

अभिनेता ने बिहार और यूपी के दर्शकों की तारीफ करते हुए कहा कि अगर किसी फिल्म को बिहार और उत्तर प्रदेश में अच्छा रिस्पॉन्स मिल जाए तो उसके सुपरहिट होने की संभावना काफी बढ़ जाती है.

उन्होंने बिहार के बदलते इंफ्रास्ट्रक्चर का भी जिक्र किया. शेट्टी के मुताबिक, वह करीब चार महीने पहले बिहार आए थे. उस दौरान उन्हें यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर काफी बेहतर लगा था. इसी वजह से अब फिल्म की शूटिंग की तैयारी की जा रही है.

स्थानीय कलाकारों को मिलेगा काम

बिहार में बड़े स्तर पर फिल्म शूटिंग होने से स्थानीय कलाकारों और तकनीकी टीम से जुड़े लोगों को भी काम मिलने की उम्मीद है. इससे राज्य में फिल्म से जुड़े रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं.

फिल्म शूटिंग से बिहार में फिल्म टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. साथ ही होटल, परिवहन और दूसरे स्थानीय कारोबार को भी फायदा हो सकता है.

बिहार में फिल्म शूटिंग पर 4 करोड़ तक की सब्सिडी

बिहार की फिल्म प्रोत्साहन नीति भी फिल्म निर्माताओं को राज्य में शूटिंग के लिए आकर्षित कर रही है. कला संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी के मुताबिक, नीति के तहत फिल्म निर्माताओं को 4 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी देने का प्रावधान है.

इसके अलावा बिहार के स्थानीय कलाकारों को काम देने पर उन्हें दी गई राशि का 50 फीसदी अतिरिक्त अनुदान भी दिया जाता है.

50 से ज्यादा फिल्मों को मिल चुका है NOC

मंत्री के मुताबिक, अब तक 50 से ज्यादा फिल्मों की शूटिंग के लिए एनओसी जारी की जा चुकी है. भोजपुरी, मैथिली, मगही, अंगिका और बज्जिका भाषा में बनने वाली फिल्मों के लिए 50 फीसदी तक अनुदान का प्रावधान है.

वहीं, हिंदी और अंग्रेजी भाषा की फिल्मों के लिए अनुदान की सीमा 25 फीसदी है. राज्य में 75 फीसदी से अधिक शूटिंग वाले दिनों वाली फिल्मों के बिहार में प्रदर्शन का भी प्रावधान किया गया है.

कौन सी फिल्म शूट करेंगे सुनील शेट्टी?

सुनील शेट्टी ने फिल्म की शूटिंग को लेकर जानकारी तो दी, लेकिन फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया. उन्होंने यह भी नहीं बताया कि फिल्म की कहानी किस विषय पर आधारित होगी.

अब नजर अगले सप्ताह बिहार आने वाली उनकी टीम पर है. टीम के लोकेशन फाइनल करने के बाद फिल्म को लेकर तस्वीर और साफ हो सकती है.

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों से की मुलाकात

    सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में पहले सीजन के लिए दो दिवसीय चयन ट्रायल शुरू   रायपुर. 28 सितम्बर 2026. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग (सीएचएल) के पहले सीजन के…

    Read more

    ‘ओपनिंग के दौरान सबसे ज्यादा ड्रामा कौन करता है?’ रोहित और शिखर धवन ने लिया इस खिलाड़ी का नाम

    Rohit Sharma Shikhar Dhawan opening partnership:  और शिखर धवन की दोस्ती और मैदान पर उनकी शानदार ओपनिंग जोड़ी लंबे समय तक फैंस के बीच चर्चा में रही है. शिखर धवन…

    Read more

    NATIONAL

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान