Ro no D15139/23

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन

धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता दौड़ का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

स्वतंत्रता दौड़ गांधी चौक मैदान (सिटी कोतवाली) से प्रातः 8:30 बजे प्रारंभ होगी। दौड़ गांधी चौक से प्रारंभ होकर गोलबाजार, घड़ी चौक, भगवती लॉज, देवश्री टॉकीज रोड, शिव चौक एवं सेंचुरी गार्डन होते हुए पुनः गांधी चौक मैदान पहुंचकर समाप्त होगी।

इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यालय एवं महाविद्यालय के प्राचार्यों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों, खेल संघों के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, प्रेस प्रतिनिधियों सहित विभिन्न वर्गों के नागरिकों की सहभागिता रहेगी। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में स्वतंत्रता दौड़ में शामिल होकर राष्ट्रप्रेम, एकता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने का आह्वान किया है।

स्वतंत्रता दौड़ में सभी आयु वर्ग के नागरिक उत्साहपूर्वक भाग ले सकते हैं। आयोजन के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए ‘हर कदम देश के नाम’ की भावना को मजबूत किया जाएगा। साथ ही युवाओं को फिटनेस और खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

  • Related Posts

    नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *अंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी*   *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने की छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’…

    Read more

    ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में शामिल हुईं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर

    *आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान*   रायपुर, 27 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत आज दुर्ग जिले के भिलाई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र सेक्टर-7 में ‘आंगन मिलन’…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान