Ro no D15139/23

स्वतंत्रता दिवस से पहले डॉ. शोभाराम देवांगन स्कूल मैदान में की गई फुल ड्रेस रिहर्सल

धमतरी 13 अगस्त 2026 – स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के लिए आज कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय ने परेड की फूलड्रेस रिहर्सल की। आज फ़ुल ड्रेस रिहर्सल में अपर कलेक्टर  इंदिरा देवहारी ने मुख्य मुख्य अतिथि की भूमिका निभायी । पुलिस एवं नगर सैनिक की टुकड़ियों, स्काउट-गाइड, एन.सी.सी. ने परेड की सलामी दी।उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। रिहर्सल समारोह जिला मुख्यालय स्थल डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित की गयी ।
जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार स्कूली बच्चों के देशभक्ति/संस्कृति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसका रिहर्सल किया गया। इस मौके पर विभागों को दिए जाने वाले पुरस्कार एवं पदकों का भी वितरण किया जाएगा। 15 अगस्त के पूर्व रात्रि एवं 15 अगस्त के रात्रि में सभी शासकीय/सार्वजनिक भवनों/राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी।
आज के अंतिम रिहर्सल के दौरान एसडीएम श्री पीयूष तिवारी , सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एकलव्य खेल परिसर पर रिहर्सल सुबह 9ः00 बजे शुरू हुई। आज फुल ड्रेस रिहर्सल में वही इंतजाम रहा जो 15 अगस्त को रहेगा, यानी 15 अगस्त वाले दिन समारोह में भी करीब-करीब यही व्यवस्था रहेगी।
जिला मुख्यालय में आयोजित 15 अगस्त के मुख्य समारोह में विधायक कुरूद श्री अजय चंद्राकर मुख्य अतिथि होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वतंत्रता दिवस को सुबह 8ः55 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। सुबह 8: 56 बजे वे ध्वजारोहण करेंगे। 9ः02 बजे परेड का सलामी, गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। मुख्य अतिथि विधायक कुरूद श्री अजय चंद्राकर 9ः20 बजे मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। सुबह 9ः44 बजे गुब्बारा,हर्ष फायर होगा। प्रातः 9ः45 को परेड कमांडरों का परिचय होगा। 9ः56 स्वतंत्रता सेनानी और शहीद परिजनों का सम्मान । 10 बजे बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।  विधायक श्री चंद्राकर 10.30 बजे से उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान करेंगे।

  • Related Posts

    रामनामी समुदाय के प्रतिनिधियों ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल से की भेंट

    72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में डॉक्यूमेंट्री ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान मिलने पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने रामनामी समुदाय को दी बधाई*   रायपुर, 27 सितंबर 2026/ पर्यटन…

    Read more

    ‘मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान

    मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सुनी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’*   *छत्तीसगढ़ की पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच मिलना गौरव का विषय – श्री राजेश अग्रवाल*…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान