Ro no D15139/23

सरगुजा जिला के ग्राम करजी में शुक्रवार से नशामुक्ति पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी

 
‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान’ के तहत चित्रों और दृश्य माध्यमों से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जाएगा जागरूक
अंबिकापुर विधायक प्रबोध मिंज करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटनय प्रतियोगिताओं और गीत-नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए दिया जाएगा नशामुक्ति का संदेश

अम्बिकापुर 13 अगस्त 2026/  केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-  संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सरगुजा जिले के ग्राम करजी, विकासखंड अंबिकापुर में 14 और 15 अगस्त 2026 को नशामुक्ति पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन को नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।
चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन 14 अगस्त को अंबिकापुर विधायक श्री प्रबोध मिंज करेंगे। इस अवसर पर सीतापुर विधायक श्री राम कुमार टोप्पो, अंबिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रितेश चैधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन के बाद अतिथियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया जाएगा।
दो दिवसीय प्रदर्शनी में चित्रों, इन्फोग्राफिक्स और अन्य दृश्य माध्यमों के जरिए नशीले पदार्थों के व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक और राष्ट्रीय स्तर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। प्रदर्शनी में नशीले पदार्थों की पहचान, उनके शारीरिक एवं मानसिक प्रभाव, युवाओं में नशे की प्रवृत्ति के कारण, शुरुआती संकेत तथा ‘मिथक बनाम तथ्य’ के माध्यम से नशे से जुड़ी भ्रांतियों की जानकारी दी जाएगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, मानसिक तनाव, पारिवारिक विघटन, आर्थिक नुकसान, अपराध और सड़क दुर्घटनाओं जैसे नशे के दुष्परिणामों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
प्रदर्शनी में परिवार, विद्यालय और समाज की भूमिका के साथ नशामुक्त परिसर, संवेदनशील व्यवहार तथा उपचार एवं पुनर्वास के महत्व पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। नशा मुक्त भारत अभियान, माय भारत (MY Bharat), राष्ट्रीय सेवा योजना (National Service Scheme), राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्पलाइन 14446 तथा उपचार एवं पुनर्वास सेवाओं से संबंधित जानकारी भी प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही, 100 सप्ताह के जन-जागरूकता प्रयासों के माध्यम से नशामुक्ति के संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाने पर जोर रहेगा।
कार्यक्रम में युवाओं को खेल, कला, विज्ञान, नवाचार, शिक्षा और सामाजिक सेवा जैसी सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य को नशामुक्त और सशक्त युवा शक्ति से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेशों को भी प्रदर्शनी में प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। अभियान का मूल संदेश है कि स्वस्थ, जागरूक, सशक्त और नशामुक्त युवा शक्ति ही आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत की मजबूत नींव है।
14 अगस्त को पोस्टर मेकिंग, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें प्रतिभागी नशामुक्ति एवं स्वस्थ जीवन से संबंधित संदेशों को रचनात्मक माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। गीत एवं नाट्य विभाग द्वारा नशामुक्ति पर केंद्रित गीत-नाट्य प्रस्तुति भी दी जाएगी, जिसमें नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर युवाओं को जागरूक किया जाएगा। 15 अगस्त को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशामुक्ति, राष्ट्र निर्माण और युवाओं की भूमिका का संदेश दिया जाएगा।
केंद्रीय संचार ब्यूरो ने युवाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों और आमजन से चित्र प्रदर्शनी एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि नशामुक्त युवा स्वस्थ परिवार, सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है।

  • Related Posts

    संत समिति रायपुर की बैठक में पितृ मोक्ष तर्पण, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने समाज से अपील

      रायपुर। खम्हरडीह स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बुधवार को संत समिति रायपुर के सदस्यों एवं संत समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में धार्मिक और सामाजिक…

    Read more

    गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

    *पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और चिकित्सकीय परीक्षण, 1 अक्टूबर को होगा खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण*   रायपुर. 30 सितम्बर 2026. खेल एवं युवा कल्याण…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर