Ro no D15139/23

रायगढ़ में राइडर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने निकाला भव्य तिरंगा फ्लैग मार्च

*वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने बाइक राइडर्स को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

 

*सड़क सुरक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने का संदेश; 21 अगस्त से 50 सदस्यीय टीम निकलेगी बस्तर एक्सपेडिशन 2026 पर*

 

रायपुर, 14 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रायगढ़ में देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ छत्तीसगढ़ राइडर एवं रायगढ़ राइडर द्वारा तिरंगा फ्लैग मार्च बाइक राइड का आयोजन किया गया। रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने अंबेडकर चौक से राइडर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राइडर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और अभियान से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।

 

हाथों और वाहनों पर तिरंगा लेकर राइडर्स ने शहर में अनुशासित तरीके से फ्लैग मार्च किया। इस दौरान देश के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे के साथ सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। राइडर्स ने हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार राइडिंग के प्रति लोगों को जागरूक किया।

 

*21 अगस्त से 1400 किलोमीटर का बस्तर एक्सपेडिशन*

 

तिरंगा फ्लैग मार्च के दौरान आगामी ‘बस्तर एक्सपेडिशन 2026’ के उद्देश्यों और सामाजिक अभियानों की जानकारी भी दी गई। रायगढ़ राइडर × छत्तीसगढ़ राइडर की 50 सदस्यीय टीम 21 से 23 अगस्त 2026 तक रायगढ़ से बस्तर तक लगभग 1400 किलोमीटर की यात्रा करेगी। इसमें 30 बाइकर्स और 20 ट्रैवलर्स शामिल होंगे।

 

*पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का देंगे संदेश*

 

बस्तर एक्सपेडिशन को विभिन्न जनजागरूकता अभियानों से जोड़ते हुए यात्रा के दौरान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। इसके साथ ही स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त पर्यटन को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।

 

टीम पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और कचरे के उचित निपटान के प्रति पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को जागरूक करेगी। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पूरी यात्रा के दौरान हेलमेट एवं आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करते हुए यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित राइडिंग का संदेश दिया जाएगा।

 

अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री राहत योजना से संबंधित जनजागरूकता संदेश को भी आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

 

*डिजिटल माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचेगा बस्तर का पर्यटन*

 

बस्तर एक्सपेडिशन का एक प्रमुख उद्देश्य छत्तीसगढ़ के पर्यटन और बस्तर की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल माध्यम से देशभर तक पहुंचाना है। यात्रा के दौरान चित्रकोट जलप्रपात, तीरथगढ़ जलप्रपात, मां दंतेश्वरी मंदिर, कांगेर वैली नेशनल पार्क, कुटुमसर गुफा, केशकाल घाटी और दलपत सागर सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

 

इसके साथ ही बस्तर के स्थानीय कलाकारों, जनजातीय हस्तशिल्प, पारंपरिक खानपान, छोटे व्यवसायों और पर्यटन से जुड़े स्थानीय लोगों को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। अभियान के जरिए जिम्मेदार पर्यटन और सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग का संदेश भी युवाओं तक पहुंचाया जाएगा।

 

अभियान का प्रोफेशनल डिजिटल कवरेज किया जाएगा। इसके तहत Instagram Reels, Facebook Videos, YouTube Vlogs, YouTube Shorts, Drone Cinematography, Professional Photography और Daily Updates के माध्यम से यात्रा, पर्यटन स्थलों तथा सामाजिक संदेशों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

 

बस्तर एक्सपेडिशन 2026 में 30 बाइकर्स शामिल होंगे। इनके अलावा 20 ट्रैवलर्स भी अभियान का हिस्सा होंगे।:इस तरह 50 सदस्यीय टीम रायगढ़ से बस्तर तक देशभक्ति, पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, सड़क सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता का संदेश लेकर यात्रा करेगी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित तिरंगा फ्लैग मार्च ने जहां राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकजुटता का संदेश दिया, वहीं आगामी बस्तर एक्सपेडिशन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विरासत को देशभर में पहचान दिलाने का संकल्प भी सामने आया।

  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!