Ro no D15139/23

राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत छत्तीसगढ़ के कलाकार रामलाल बरेठ एवं अनूप रंजन पांडेय को मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर, 14 अगस्त 2026/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा नई दिल्ली में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार श्री रामलाल बरेठ और श्री अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी के राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत किए जाने पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दोनों कलाकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक, जनजातीय एवं शास्त्रीय कला परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाने वाले कलाकारों का सम्मान पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। श्री रामलाल बरेठ ने रायगढ़ घराने की कथक परंपरा को देश-दुनिया में पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, वहीं श्री अनूप रंजन पांडेय ने बस्तर सहित छत्तीसगढ़ की लोक एवं जनजातीय संगीत परंपराओं, लोक वाद्यों और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि श्री रामलाल बरेठ को संगीत नाटक अकादमी की फैलोशिप तथा श्री अनूप रंजन पांडेय को लोक संगीत के क्षेत्र में संगीत नाटक अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाना छत्तीसगढ़ की कला-साधना और सांस्कृतिक विरासत का राष्ट्रीय सम्मान है। यह उपलब्धि प्रदेश के युवा कलाकारों को अपनी लोक एवं पारंपरिक कला से जुड़ने तथा उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी।

श्री राजेश अग्रवाल ने दोनों कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की समृद्ध कला, संस्कृति और लोक परंपराओं के संरक्षण तथा कलाकारों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि श्री रामलाल बरेठ और श्री अनूप रंजन पांडेय की यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की ताकत और यहां के कलाकारों की प्रतिभा का प्रमाण है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के तहत गुजरात के वडनगर और बस्तर संभाग से रायपुर…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान की भावना के साथ कवर्धा वनमंडल में वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह 2026 का आयोजन

    *भोरमदेव अभयारण्य में 02 से 08 अक्टूबर तक विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम*   वनमंडलाधिकारी कवर्धा श्री निखिल अग्रवाल के निर्देशन एवं श्रीमती अनिता साहू, अधीक्षक, भोरमदेव अभयारण्य के मार्गदर्शन में कवर्धा…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग