Ro no D15139/23

देशभक्ति के जज्बे के साथ गौरेला में दौड़े कदम, स्वतंत्रता दौड़ में उमड़ा उत्साह

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों सहित सभी वर्गों ने लिया हिस्सा, उत्कृष्ट धावकों को किया गया सम्मानित*

 

रायपुर, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और स्वस्थ जीवनशैली की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सुबह-सुबह बड़ी संख्या में लोग देशभक्ति के जज्बे के साथ दौड़ में शामिल हुए और राष्ट्रप्रेम, एकता तथा स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

 

स्वतंत्रता दौड़ का शुभारंभ प्रातः 7 बजे पुलिस थाना गौरेला से हुआ। नगर पालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे एवं कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। दौड़ में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने निर्धारित मार्ग से दौड़ते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर दौड़ का समापन किया।

 

राष्ट्रप्रेम और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

 

स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन केवल खेल गतिविधि तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। विभिन्न वर्गों के लोगों की सहभागिता ने आयोजन को सामूहिकता और उत्साह से भर दिया।

 

दौड़ में शामिल प्रतिभागियों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। आयोजन के माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों को नियमित व्यायाम, खेल गतिविधियों एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

 

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले धावकों का हुआ सम्मान

 

स्वतंत्रता दौड़ के कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित समापन कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले धावकों को सम्मानित किया गया। महिला वर्ग में प्रीति सलाम ने प्रथम, लवली टेकाम ने द्वितीय, तनु आर्माे ने तृतीय, उषा ने चतुर्थ तथा आणि नामदेव ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।

 

इसी प्रकार पुरुष वर्ग में राजेश मरावी ने प्रथम, मनोज यादव ने द्वितीय, अरुण यादव ने तृतीय, मुस्कांत सिंह ने चतुर्थ तथा नीरज पटेल ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट धावकों के सम्मान से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ा और खेल के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ।

 

सभी वर्गों की भागीदारी ने बढ़ाई आयोजन की गरिमा

 

स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी, विद्यार्थी तथा गणमान्य नागरिक शामिल हुए। समाज के अलग-अलग वर्गों की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप दिया।

 

इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री कुमार निशांत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे, अपर कलेक्टर श्री दिलेराम डाहिरे, श्री नीरज जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह स्वतंत्रता दौड़ नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के साथ ही स्वस्थ शरीर, स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनी।

  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!