Ro no D15139/23

हर घर तिरंगा अभियान से जशपुर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश, बिहान की महिलाओं ने लहराया तिरंगा

जशपुरनगर 14 अगस्त 2026 / हर घर तिरंगा अभियान के तहत जशपुर जिले में राष्ट्र प्रेम और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिल रहा है।
जिले के बिहान स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने-अपने क्लस्टर एवं ग्राम पंचायतों में तिरंगा लहराकर अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज किया।
इस अवसर पर महिलाओं ने पूरे जोश के साथ “वंदे मातरम्” का उद्घोष करते हुए राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
अभियान के प्रथम चरण में जशपुर जिले के सभी आठ विकासखंडों के कुल 32 क्लस्टरों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
विभिन्न क्लस्टरों में बड़ी संख्या में बिहान समूहों की महिलाएं एकत्रित हुई और तिरंगा लहराकर देश के प्रति अपने सम्मान एवं गौरव की भावना को अभिव्यक्त किया।
आज के तिरंगा अभियान में जशपुर विकासखंड के घोलेंग क्लस्टर, कुनकुरी के नारायणपुर एवं बंदरचुआं क्लस्टर, पत्थलगांव के विभिन्न क्लस्टर, दुलदुला विकासखंड के सभी क्लस्टर, मनोरा के आस्था एवं सोनकियारी क्लस्टर, बगीचा विकासखंड की महिलाओं तथा फरसाबहार विकासखंड के सभी क्लस्टरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महिलाओं ने सामूहिक रूप से “वंदे मातरम्” के नारे लगाए और ग्रामीण क्षेत्रों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया।
उल्लेखनीय है कि हर घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त तक जिले में व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान बिहान स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अपने-अपने क्लस्टर एवं ग्राम पंचायतों में तिरंगा लहराने के साथ वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगीत के माध्यम से ग्रामीणों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना जागृत कर रही हैं।
बिहान की महिलाओं की यह सहभागिता न केवल अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका को भी रेखांकित कर रही है। जिले के विभिन्न गांवों में तिरंगे के साथ महिलाओं की सामूहिक उपस्थिति “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” की भावना को साकार कर रही है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में केबिनेट की बैठक प्रारम्भ

    Read more

    वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा कि बात बेबाक …ऐसे माहौल में दुआ क्या है, दवा क्या है, जहां क़ातिल ही ख़ुद पूछे कि हुआ क्या है।

    आज सबसे ज्यादा निरीह प्राणी इस धरा पर कोई है तो वह शिक्षक नाम का जीव है । जिसका मुख्य काम तो शिक्षा देना था जो शिक्षा को छोड़ सारे…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर