Ro no D15139/23

जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में सिकलसेल, थैलेसीमिया, मल्टीपल माइलोमा सहित हीमोग्लोबिन एवं कैंसर से संबंधित बीमारियों की उन्नत जांच, जेनेटिक बीमारियों की रोकथाम तथा आधुनिक जांच तकनीकों की उपयोगिता पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई।

केन्द्र सरकार की Free Diagnosis Service Initiative के अंतर्गत सरगुजा जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर में अटल आरोग्य लैब स्थापित की गई है। इन लैब के माध्यम से मरीजों को 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे गंभीर एवं जटिल बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार की दिशा में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है।

संगोष्ठी में सरगुजा जिले के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों से 70 से अधिक चिकित्सकों ने भाग लिया। इस दौरान सरगुजा की भौगोलिक एवं स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मौसमी तथा जन्मजात बीमारियों की पहचान, जांच एवं रोकथाम के विषय पर चर्चा की गई।

दिल्ली से आए विषय विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने जेनेटिक बीमारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने जन्मजात एवं आनुवंशिक बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियों, समय पर जांच तथा उपचार की भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक जांच तकनीकों के माध्यम से कई आनुवंशिक एवं गंभीर बीमारियों की पहचान प्रारंभिक स्तर पर की जा सकती है। अटल आरोग्य लैब में उपलब्ध एडवांस मशीनों के माध्यम से ऐसी जांचों को प्रभावी रूप से किया जा सकता है।

संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने सिकलसेल एवं थैलेसीमिया जैसी आनुवंशिक बीमारियों की जांच और प्रबंधन के साथ ही मल्टीपल माइलोमा एवं कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की उन्नत जांच के संबंध में चिकित्सकों को आवश्यक जानकारी दी। चिकित्सकों ने अपने क्षेत्र में सामने आने वाले मामलों एवं जांच संबंधी चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श किया।

सरगुजा में अटल आरोग्य लैब के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही उन्नत जांच सुविधाओं की जानकारी चिकित्सकों तक पहुंचाने की दिशा में यह संगोष्ठी महत्वपूर्ण रही। इससे जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को गंभीर एवं आनुवंशिक बीमारियों की समय पर जांच और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय के चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. आर.सी. आर्या, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस. मार्को, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. जे.के. रेलवानी, अटल आरोग्य लैब के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक गुप्ता सहित सभी विभागाध्यक्ष, सह-प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, चिकित्सक, लैब टेक्नीशियन एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पोषण पुनर्वास केन्द्र से नन्हें आकाश ने पाई सेहत की नई राह, कुपोषण से बाहर निकलकर लौटी चेहरे की मुस्कान एनआरसी ने संवारी आकाश की सेहत, कुपोषण से मिली मुक्ति

    कोरबा 29 सितम्बर 2026/बच्चों में कुपोषण की स्थिति को दूर कर उन्हें स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ाने के लिए पोषण पुनर्वास केन्द्र (एनआरसी) महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन केन्द्रों…

    Read more

    सरकारी सहायता से मिला विस्तार का अवसर, अफराज अली ने अपने व्यवसाय को बनाया मजबूत आय का मजबूत जरिया

    सीमित संसाधनों से आगे बढ़कर नई मशीनों ने बढ़ाई काम की रफ्तार,योजना से अफराज अली को मिला नया अवसर कोरबा 29 सितम्बर 2026/किसी छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग