Ro no D15139/23

छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति

कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा जिले के कोरबी क्षेत्र में छुईहापारा से मेन रोड तक 0.50 किलोमीटर अर्थात 500 मीटर लंबाई की सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य स्वीकृत है। इस संबंध में कार्यपालन अभियंता, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, परियोजना क्रियान्वयन इकाई कोरबा द्वारा सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी के संबंध में वस्तुस्थिति स्पष्ट की गई है।
मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के पैकेज में शामिल है कार्य
उक्त सड़क निर्माण कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के वर्ष 2025-26 में स्वीकृत पैकेज क्रमांक  MMGGPY-KOR-25  के अंतर्गत शामिल है। इस पैकेज में कुल 05 कार्यों का प्रावधान है। छुईहापारा से मेन रोड तक सड़क सह नाली निर्माण के लिए मेसर्स मनोज कुमार पाण्डेय, कोरबा को कार्य दिया गया है। उपलब्ध कार्यादेश के अनुसार संबंधित ठेकेदार के साथ 24 नवंबर 2025 को अनुबंध किया गया तथा कार्य प्रारंभ करने के निर्देश जारी किए गए।
177.90 लाख रुपये की निविदा राशि, 137.22 लाख रुपये में अनुबंध
दस्तावेज के अनुसार कार्य की निविदा राशि 150.76 लाख रुपये निर्माण कार्य तथा 18 प्रतिशत जीएसटी के 27.14 लाख रुपये, इस प्रकार कुल 177.90 लाख रुपये निर्धारित थी।
इसके विरुद्ध ठेकेदार द्वारा 22.87 प्रतिशत कम दर पर कार्य लिया गया। अनुबंध में निर्माण कार्य की राशि 116.29 लाख रुपये तथा 18 प्रतिशत जीएसटी की राशि 20.93 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इस प्रकार कुल अनुबंध राशि 137.22 लाख रुपये है।
पांच माह में कार्य पूर्ण करने का प्रावधान
कार्यादेश के अनुसार कार्य को 05 माह की अवधि में पूर्ण किया जाना है, जिसमें वर्षा ऋतु भी शामिल है। कार्य से संबंधित अनुबंध की प्रति तथा कार्यादेश संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी प्रेषित किया गया है।
सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की स्थिति
14 अगस्त 2026 को जारी विभागीय पत्र में सोशल मीडिया में प्रसारित खबर का उल्लेख करते हुए कार्य की स्थिति और राशि के संबंध में विभागीय पक्ष स्पष्ट किया गया है। पत्र में कहा गया है कि सोशल मीडिया में उक्त कार्य की कार्य पूर्णता तिथि 07 मई 2026 बताए जाने तथा कार्य पूर्ण होने संबंधी जानकारी प्रसारित की जा रही थी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में कार्य अप्रारंभ है तथा स्थल पर साफ-सफाई, बोर्ड एवं जीएसबी संबंधी कार्य ही किया गया है। साथ ही कार्य के लिए समयवृद्धि की कार्रवाई प्रक्रियाधीन बताई गई है।
विभागीय पत्र में सोशल मीडिया में कार्य की राशि को लेकर प्रसारित जानकारी पर भी स्थिति स्पष्ट की गई है। पत्र के अनुसार बोर्ड पर दर्शाई गई 44 लाख रुपये की राशि को भ्रष्टाचार की राशि के रूप में बताया गया था, जबकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड में प्रदर्शित राशि प्रशासकीय स्वीकृति से संबंधित है। विभाग के अनुसार वर्तमान में कार्य पर मात्र 3 लाख रुपये का व्यय किया गया है।
कार्यपालन अभियंता द्वारा पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि श्री चंद्रशेखर पाण्डेय द्वारा सोशल मीडिया में प्रसारित खबर के संबंध में कार्यालय से पक्ष जाने बिना जानकारी प्रसारित की गई तथा खबर को भ्रामक बताया गया है। विभाग ने इसी संदर्भ में सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी को असत्य एवं भ्रामक बताते हुए अपनी वास्तविक स्थिति स्पष्ट की है।
ग्रामीण आवागमन और जल निकासी व्यवस्था को मिलेगी सुविधा
छुईहापारा से मेन रोड तक प्रस्तावित 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण से क्षेत्र में ग्रामीण आवागमन को बेहतर बनाने के साथ सड़क किनारे जल निकासी की व्यवस्था मजबूत करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क अधोसंरचना को बेहतर बनाने की दिशा में यह कार्य महत्वपूर्ण है।
विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी विकास कार्य से संबंधित जानकारी के लिए सोशल मीडिया में प्रसारित अपुष्ट जानकारी पर भरोसा करने के बजाय संबंधित विभाग से वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त करें।

  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु काउंसलिंग 16 अगस्त से 20 अगस्त तक

      कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग 16 अगस्त से 20…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!