Ro no D15139/23

कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण कर संवैधानिक मूल्यों के साथ देश के विकास में योगदान देंः- कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत
सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु किया प्रेरित

कोरबा 15 अगस्त 2026/कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। पूरा परिसर स्वाधीनता के गौरव,शहीदों केे त्याग और राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर हो उठा। उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया एवं स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों के प्रति श्रद्धा अर्पित की। इस दौरान कलेक्टर दुदावत ने इस मौके पर जिला कार्यालय परिसर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर पूजा अर्चना भी की। साथ ही कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने देशभक्ति से संबंधित भाषण, गीत और कविता प्रस्तुत किए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों एवं महानायकों के बलिदान का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने व महानायकों ने देश को आजादी दिलाने के साथ ही राष्ट्र निर्माण का मार्ग भी दिखाया है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों को अपने जीवन और कार्यों में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्य हमें अपने दायित्वों व कर्तव्यों की निरंतर याद दिलाते है। इन मूल्यों की भावना के अनुरूप कार्य करते हुए देश और समाज के विकास में योगदान देना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सिविल सेवक एवं प्रत्येक नागरिक सामाजिक मूल्यों और संवैधानिक मूल्यों के साथ कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।  देश   के विकास को नई ऊर्जा व नए उत्साह के साथ आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक सोच, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना आवष्यक है। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यो में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।
देश भक्ति गीत के माध्यम से  शहीदों  को किया गया नमनः-
सहायक कलेक्टर श्री ईषंात जायसवाल ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के बलिदान को नमन किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति कर्तव्य भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर द्वय श्री देवेंद्र पटेल, श्री ओंकार यादव, संयुक्त कलेक्टर श्री कौषल तेंदुलकर, श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर, सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ने स्पीकर हाऊस में किया ध्वजारोहण

        राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं…

    Read more

    जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

      विधानसभा अध्यक्ष ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!