
जगदलपुर 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में संभागायुक्त श्री डोमन सिंह ने ध्वजारोहण किया। कमिश्नर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कमिश्नर कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रभात फेरी निकालकर देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाए। इस अवसर पर कमिश्नर कार्यालय के उपायुक्त गीता रायस्त सहित कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा आयुक्त कार्यालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।









