Ro no D15139/23

धमतरी में हर्षोल्लास और गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

 

विधायक  अजय चंद्राकर ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों का सम्मान, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और घुड़सवारी के रोमांचक प्रदर्शन ने मोहा मन

धमतरी, 15 अगस्त 2026। जिले में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और उत्साह के वातावरण में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय ढंग से मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित एकलव्य खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि विधायक श्री अजय चंद्राकर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ और तीन रंगों के गुब्बारों को शांति एवं स्वतंत्रता के प्रतीक स्वरूप आकाश में छोड़ा गया।
मुख्य अतिथि श्री अजय चंद्राकर ने परेड का निरीक्षण किया तथा विभिन्न टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत शानदार मार्चपास्ट की सलामी ली। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनता के नाम संदेश का वाचन किया। समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

जिला मुख्य समारोह में 12 टोलियों ने हिस्सा लिया। जिसमें 4 टोली शस्त्र सहित और 8 टोली स्कूली एनसीसी, एनएसएस की टुकड़ी शामिल थी।
परेड के चीफ कमाण्डर श्री विपुल आनंद जांगड़े और परेड कमांडर सूबेदार टोपेस्वर सिंह के नेतृत्व में मार्चपास्ट किया गया। कार्यक्रम के अंत में मार्चपास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्री अजय चंद्राकर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहीदों के परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका सम्मान किया। उन्होंने उन्हें साल एवं श्रीफल भेंट कर राष्ट्र की स्वतंत्रता और देश की रक्षा में उनके अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। समारोह में विधायक श्री ओंकार साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सर्वा, महापौर श्री रामू रोहरा, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू, कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और उमंग का संचार किया तथा उपस्थित दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।

पहली बार घुड़सवारी के रोमांचक प्रदर्शन ने जीता दर्शकों का दिल

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में पारंपरिक परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ घुड़सवारी के हैरतअंगेज करतब विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। ब्रिगो हेक्टर (Brego & Hecter) कंपनी द्वारा प्रशिक्षित घोड़ों और कुशल घुड़सवारों के समन्वय से रोमांचक हॉर्स राइडिंग प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया।
संस्था की संचालक सुश्री गीता दहिया के नेतृत्व में घुड़सवारों ने टैड पैकिंग, बकेट पैकिंग, ग्रुप टैड पैकिंग, इंडियन फाइल, जंपिंग तथा इंडियन फ्लैग सहित विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। घोड़ों की तेज गति, संतुलन और घुड़सवारों की दक्षता से भरे इन करतबों ने दर्शकों में रोमांच पैदा कर दिया। विशेष रूप से भारतीय ध्वज के साथ प्रस्तुत घुड़सवारी ने देशभक्ति के वातावरण को और भावपूर्ण बना दिया। प्रदर्शन के दौरान मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
समारोह में परेड की अनुशासनबद्ध प्रस्तुति, विद्यार्थियों की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और घुड़सवारों के रोमांचकारी करतबों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को विशेष और यादगार बना दिया।
// पाराशर/:

  • Related Posts

    संत समिति रायपुर की बैठक में पितृ मोक्ष तर्पण, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने समाज से अपील

      रायपुर। खम्हरडीह स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बुधवार को संत समिति रायपुर के सदस्यों एवं संत समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में धार्मिक और सामाजिक…

    Read more

    गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

    *पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और चिकित्सकीय परीक्षण, 1 अक्टूबर को होगा खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण*   रायपुर. 30 सितम्बर 2026. खेल एवं युवा कल्याण…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर