Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

*अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंडल मुख्यालय में किया ध्वजारोहण*

 

रायपुर, 15 अगस्त 2026/ देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल में उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंडल मुख्यालय में मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में मंडल आयुक्त श्री अवनीश कुमार शरण सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल के प्रदेशभर में स्थित सभी संभागीय एवं संपदा कार्यालयों में भी गरिमामय ढंग से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर सेनानियों और वीर सपूतों के त्याग, तपस्या एवं बलिदान को स्मरण करने का दिन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में मंडल अपनी भूमिका को और प्रभावी ढंग से निभा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का प्रमुख दायित्व प्रदेशवासियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना उपलब्ध कराना है। मंडल इस दिशा में पारदर्शिता, गुणवत्ता और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रहा है।

 

मंडल आयुक्त श्री अवनीश कुमार शरण ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। मंडल के प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी का दायित्व है कि वे ईमानदारी, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए प्रदेश के नागरिकों को बेहतर आवास एवं सेवाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि आवासीय योजनाओं और अधोसंरचना विकास के कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मंडल की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा रहा है।

 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल के सभी संभाग एवं संपदा कार्यालयों में भी अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने देश की प्रगति, प्रदेश के विकास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। समारोह का वातावरण राष्ट्रभक्ति और उत्साह से सराबोर रहा। उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता, समृद्धि और प्रदेश के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    संत समिति रायपुर की बैठक में पितृ मोक्ष तर्पण, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने समाज से अपील

      रायपुर। खम्हरडीह स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बुधवार को संत समिति रायपुर के सदस्यों एवं संत समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में धार्मिक और सामाजिक…

    Read more

    गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

    *पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और चिकित्सकीय परीक्षण, 1 अक्टूबर को होगा खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण*   रायपुर. 30 सितम्बर 2026. खेल एवं युवा कल्याण…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर