Ro no D15139/23

कृषि केंद्रों के औचक निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई

रायपुर. 16 अगस्त 2026. कृषि विभाग द्वारा कृषि आदान सामग्री के भंडारण, अभिलेखों के संधारण एवं विक्रय व्यवस्था की नियमित निगरानी के क्रम में बेमेतरा के विकासखंड बेरला अंतर्गत कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के संधारण में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कृषि आदान विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान वर्मा कृषि केंद्र, कोदवा एवं जय भोले कृषि केंद्र, कोदवा में स्टॉक रजिस्टर एवं बिल बुक का नियमित एवं नियमानुसार संधारण नहीं किया जाना पाया गया। इस अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए दोनों कृषि केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा तत्काल प्रभाव से कृषि आदान सामग्री के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई की गई।

इसी प्रकार सिद्धिविनायक कृषि केंद्र, कोदवा एवं तिवारी कृषि केंद्र, घोटमर्रा के निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर का समुचित रूप से संधारण नहीं किया जाना पाया गया। इस पर संबंधित कृषि केंद्रों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

कृषि विभाग द्वारा कृषि आदान विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे उर्वरक, बीज, कीटनाशक सहित अन्य कृषि आदान सामग्री के भंडारण एवं विक्रय से संबंधित सभी आवश्यक अभिलेखों का नियमित एवं नियमानुसार संधारण सुनिश्चित करें। स्टॉक रजिस्टर एवं बिल बुक में प्रत्येक आवक एवं विक्रय का सही एवं अद्यतन विवरण दर्ज किया जाए तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए।

कृषि विभाग द्वारा कृषि आदान विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कृषि सामग्री के भंडारण एवं विक्रय में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कृषि आदान विक्रेताओं की जांच एवं निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    वर्षों की जिम्मेदारी को सम्मान, पौधे के साथ मिली नई शुरुआत

      सेवानिवृत्त 7 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र और देय स्वत्वों के आदेश सौंपे गए धमतरी,01 अक्टूबर 2026।किसी शासकीय कर्मचारी के लिए सेवानिवृत्ति केवल सेवा से विदाई का दिन…

    Read more

    गांधी जयंती पर प्रदेश स्तरीय खादी सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विकास प्रदर्शनी का होगा आयोजन

      ग्रामोद्योग मंत्री  गजेन्द्र यादव करेंगे अध्यक्षता में होगा शुभारंभ खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े उत्पादों और गतिविधियों की प्रदर्शनी होगी आकर्षण का केंद्र रायपुर, 01 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रपिता महात्मा…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग