Ro no D15139/23

कृषि केंद्रों में अनियमितता पर कार्रवाई

रायपुर. 16 अगस्त 2026. कृषि आदान सामग्री के विक्रय एवं अभिलेखों के संधारण की निगरानी के लिए कृषि विभाग द्वारा बेमेतरा के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नियमों का पालन नहीं करने वाले कृषि आदान विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान साहू कृषि केंद्र, भीमपुरी में बिना स्रोत प्रमाण पत्र के कीटनाशक का विक्रय किया जाना पाया गया। इस पर संबंधित कृषि केंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से कीटनाशक के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया। इसी प्रकार वर्षा कृषि केंद्र, भीमपुरी में भी बिना स्रोत प्रमाण पत्र के कीटनाशक का विक्रय पाए जाने पर संबंधित विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी कर कीटनाशक विक्रय पर प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई की गई।

वहीं साहू कृषि केंद्र, रूसे के निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर एवं बिल बुक का नियमित रूप से संधारण नहीं किया जाना पाया गया। इस पर संबंधित कृषि केंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके अतिरिक्त विक्रम कृषि केंद्र, मुरकुटा, आरव कृषि केंद्र, प्रतापपुर एवं श्री कृष्णा कृषि केंद्र, प्रतापपुर का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न कंपनियों द्वारा निर्मित कीटनाशक उत्पादों के नमूने लिए गए, जिन्हें नियमानुसार परीक्षण के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

कृषि विभाग ने सभी कृषि आदान विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि कीटनाशक एवं अन्य कृषि आदान सामग्री का विक्रय शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप ही करें। साथ ही स्रोत प्रमाण पत्र, स्टॉक रजिस्टर, बिल बुक सहित सभी आवश्यक अभिलेखों का नियमित एवं नियमानुसार संधारण सुनिश्चित करें।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कृषि आदान विक्रेताओं की जांच एवं निगरानी की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    धमतरी की महिला किसानों ने गट्टासिल्ली FPC को बनाया ग्रामीण उद्यमिता की मिसाल

        ​रायपुर, 01अक्टूबर 2026/गांवों की अर्थव्यवस्था केवल खेतों में पैदा होने वाली फसलों से नहीं, बल्कि किसानों के सामूहिक निर्णयों, बाजार की समझ और अपने उत्पादों का सही मूल्य…

    Read more

    उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

      मरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश चार घायल स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज रायपुर, 01 अक्टूबर 2026/ नेशनल हाईवे-30…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग