Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री जनमन योजना: बैगा कार्तिक राम का पक्का घर बना खुशियों का आशियाना

वर्षों पुराना पक्के मकान का सपना हुआ साकार*

रायपुर, 17 अगस्त 2026/ प्रधानमंत्री जनमन योजना विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव लाने और उन्हें पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम से ऐसे बैगा परिवार, जो वर्षों से कच्चे एवं जर्जर मकानों में रहने को मजबूर थे, अब पक्के और सुरक्षित आवास का सपना साकार कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम गुनापुर निवासी श्री कार्तिक राम बैगा का पक्का मकान खुशियों का आशियाना बन गया है। पक्का मकान बन जाने से कार्तिक राम वर्षों पुराना सपना साकार हो गया है। कार्तिक राम का परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में निवास कर रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के लिए पक्का मकान बनाना एक सपने जैसा था। बारिश, मौसम और रोजमर्रा की कठिन परिस्थितियों के बीच कच्चे मकान में परिवार का जीवनयापन करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ था।

प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत किए गए सर्वेक्षण में कार्तिक राम बैगा पात्र पाए गए। इसके बाद वर्ष 2023-24 में उनका आवास स्वीकृत किया गया। योजना से मिली सहायता और स्थानीय स्तर पर विभागीय मार्गदर्शन से उन्होंने स्वयं आवास निर्माण का कार्य आगे बढ़ाया और अब उनका पक्का आवास पूर्ण होकर तैयार है। आज कार्तिक राम अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुविधाजनक पक्के मकान में रह रहे हैं। वर्षों से जिस पक्की छत की उम्मीद थी, वह प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से हकीकत बन गई है। नए घर ने उनके परिवार को केवल सुरक्षित आश्रय ही नहीं दिया, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का भरोसा भी दिया है। कार्तिक राम ने बताया कि आर्थिक परिस्थितियों के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं था। प्रधानमंत्री जनमन योजना से मिली सहायता ने उनके परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। अब उनका परिवार सुरक्षित आवास में बेहतर ढंग से जीवनयापन कर रहा है। उन्होंने पीएम आवास योजना के संचालन के लिए शासन-प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

  • Related Posts

    नागपंचमी पर अंबिकापुर में भव्य दंगल कुश्ती प्रतियोगिता

    सरगुजा कुश्ती संघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने पहलवानों का बढ़ाया उत्साह   रायपुर, 17 अगस्त 2026। नागपंचमी के पावन अवसर पर…

    Read more

    शासन की सेवाएं अब नागरिकों के द्वार तक सहजता से, सेवा सेतु से राजकुमार टोप्पो को मिला समय पर आय प्रमाण पत्र

      कोरबा 17 अगस्त 2026/सरकार की योजनाएं, जब जरूरतमंदों तक आसानी से पहुंचती हैं, तो बदलाव सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई देता है।…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान