Ro no D15139/23

किसानों को कृषि ऋण योजनाओं से जोड़ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम

रायपुर रीजन में 92 किसान हितग्राहियों को लगभग 71.49 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत

 

धमतरी, 17 अगस्त 2026। किसानों को सहज एवं समयबद्ध संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध कराने तथा कृषि क्षेत्र को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा देशव्यापी मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कड़ी में बैंक के कृषि एवं सामाजिक बैंकिंग विभाग द्वारा धमतरी के होटल जिंजर लीफ में मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों एवं स्व-सहायता समूहों (एसएचजी) के लगभग 100 प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को बैंक की विभिन्न कृषि ऋण योजनाओं, ऋण सुविधाओं एवं प्रक्रियाओं की जानकारी देना तथा उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना रहा। इस अवसर पर किसानों से ऋण प्राप्त करने में आने वाली कठिनाइयों एवं उनकी अपेक्षाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया गया। बैंक अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि प्राप्त सुझावों के आधार पर बैंक की ऋण प्रक्रियाओं एवं उत्पादों में जहां आवश्यक होगा, वहां सुधार की दिशा में पहल की जाएगी।

 

मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत रायपुर रीजन द्वारा कुल 92 किसान हितग्राहियों को लगभग 71.49 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत किए गए। इसमें स्व-सहायता समूहों को स्वीकृत ऋण भी शामिल हैं। ऋण स्वीकृति से किसानों को कृषि गतिविधियों के विस्तार, आवश्यक कृषि निवेश तथा आजीविका से जुड़े कार्यों के लिए संस्थागत वित्तीय सहयोग प्राप्त होगा।

 

कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री मोनेश साहू, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) श्री रविन्द्र कुमार तिलवानी तथा ट्रेडर्स सेल-धमतरी के जिला संयोजक श्री सलाज अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने किसानों को संबोधित करते हुए कृषि क्षेत्र में संस्थागत ऋण की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला तथा किसानों तक बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की पहल की सराहना की।

 

बैंक के केंद्रीय कार्यालय, मुंबई से विशेष रूप से पहुंचे महाप्रबंधक श्री रोहित कुमार तथा रायपुर जोन के जोनल हेड श्री राकेश भूतड़ा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन रायपुर रीजन के रीजनल हेड श्री प्रफुल्ल बंसल के नेतृत्व एवं समन्वय में किया गया। धमतरी शाखा के चीफ मैनेजर श्री मनीष मिंज सहित बैंक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में समय पर उपलब्ध होने वाला संस्थागत ऋण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। किसानों को बैंक की योजनाओं की जानकारी, ऋण प्रक्रिया में आवश्यक मार्गदर्शन तथा उनकी वास्तविक जरूरतों के अनुरूप वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने से कृषि आधारित आजीविका को और अधिक मजबूती मिल सकती है। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों एवं बैंक के बीच संवाद को भी बेहतर बनाने का प्रयास किया गया।

 

कार्यक्रम के अंत में कृषि एवं सामाजिक बैंकिंग विभाग के चीफ मैनेजर श्री देवेश वर्मा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कृषि एवं सामाजिक बैंकिंग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी श्री त्रिभुवन मेश्राम द्वारा किया गया।

 

मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम को किसानों को औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने, कृषि ऋण की पहुंच बढ़ाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

  • Related Posts

    नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

    0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत* *गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत *संगठन महामंत्री ने लिया…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी